Thursday, 23 September 2021

https://ift.tt/36CAGd7

हजारों साल पहले इंसान धरती पर एक जगह से दूसरी जगह पलायन कर रहा था। वह कब, कौन सी जगह पहुंचा, इसके कुछ जवाब वैज्ञानिकों को पहले मिले हैं। अब एक ताजा रिसर्च में ऐसे ही एक जवाब को बदलने की जरूरत बताई गई है। दरअसल, अभी तक माना जाता था कि अमेरिकी महाद्वीप में इंसान (Homo sapiens) सबसे पहले करीब 13 हजार से 16 हजार साल पहले पहुंचे थे लेकिन अब दावा किया जा रहा है कि असल में वे उससे भी 10 हजार पहले पहुंच चुके थे। करीब 23 हजार साल पहले न्यू मेक्सिको में इंसानी गतिविधियों के सबूत मिले हैं जिसे एक बड़ी पुरातत्व उपलब्धि माना जा रहा है। इस रिसर्च के बारे में Bournemouth University के रिसर्चर्स ने डीटेल शेयर की हैं।

न्यू मेक्सिको में करीब 23 हजार साल पुराने पैरों के निशान मिले हैं। अभी तक माना जाता था कि 13 हजार से 16 हजार साल पहले इंसान अमेरिका पहुंचे थे लेकिन नई रिसर्च ने इस थिअरी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


मेक्सिको में मिले 23 हजार साल पुराने इंसानी पैरों के निशान, बदलेगा अमेरिकी इतिहास?

हजारों साल पहले इंसान धरती पर एक जगह से दूसरी जगह पलायन कर रहा था। वह कब, कौन सी जगह पहुंचा, इसके कुछ जवाब वैज्ञानिकों को पहले मिले हैं। अब एक ताजा रिसर्च में ऐसे ही एक जवाब को बदलने की जरूरत बताई गई है। दरअसल, अभी तक माना जाता था कि अमेरिकी महाद्वीप में इंसान (

Homo sapiens

) सबसे पहले करीब 13 हजार से 16 हजार साल पहले पहुंचे थे लेकिन अब दावा किया जा रहा है कि असल में वे उससे भी 10 हजार पहले पहुंच चुके थे। करीब 23 हजार साल पहले न्यू मेक्सिको में इंसानी गतिविधियों के सबूत मिले हैं जिसे एक बड़ी पुरातत्व उपलब्धि माना जा रहा है। इस रिसर्च के बारे में Bournemouth University के रिसर्चर्स ने डीटेल शेयर की हैं।



नई रिसर्च में क्या पता चला?
नई रिसर्च में क्या पता चला?

ब्रिटेन और अमेरिका के पुरातत्वविदों ने अलकाली फ्लैट (Alkali Flat) नाम की सूखी हुई झील में इंसानी पैरों के निशान के आधार पर यह खोज की है। न्यू मेक्सिको के वाइट सैंड्स नैशनल पार्क में ये निशान मिट्टी में मिले। अमेरिकी जियॉलजिकल सर्वे के एक्सपर्ट्स ने रेडियोकार्बन डेटिंग की मदद से ट्रैक के ऊपर और नीचे की परतों की स्टडी की और पाया कि करीब दो हजार साल के दौरान यहां पैरों के निशान बने। सबसे पुराने ट्रैक 23 हजार साल पहले के हैं। यह ऐसा वक्त था जब Last Glacial Maximum के सबूत मिले हैं। इस दौरान उत्तरी अमेरिका का ज्यादातर हिस्सा बर्फ से ढका हुआ था और समुद्रस्तर आज की तुलना में 400 फीट कम था।



...तब यहां मौजूद थे इंसान
...तब यहां मौजूद थे इंसान

अभी तक माना जाता था कि उत्तरी अमेरिका की बर्फ पिघलने के बाद अब से करीब 13 हजार से 16 हजार साल पहले के बीच इंसान यहां पहुंचा था। कुछ पुरातत्वविदों ने दावा किया है कि 16 हजार साल पहले भी इंसानी रिहायश के सबूत मिले हैं। वहीं, तलछट, जानवरों की हड्डियों और लकड़ी के कोयले के निशान 33 हजार साल पहले मिले हैं लेकिन यह सवाल बना रहा कि ये इंसानी मौजूदगी के सबूत हैं या नहीं? अब इंसानी पैरों के निशान मिलने से यह साबित माना जा रहा है कि इंसान Last Glacial Maximum के दौरान अमेरिका में मौजूद था। नए प्रिंट फ्लैट हैं जिससे संकेत मिलता है कि ये लोग नंगे पैर रहते थे।



कैसे पहुंचे थे अमेरिका?
कैसे पहुंचे थे अमेरिका?

रिसर्चर्स का कहना है कि पैरों के निशान से यह भी पता चलता है कि 40 हजार साल पहले शुरू हुए ऊपरी पुरापाषाणकाल (Upper Paleolithic Era) में इंसानी जीवन कैसा था। ज्यादातर निशान युवाओं और बच्चों के थे। कुछ वयस्कों के भी थे जबकि कुछ मैमथ, विशाल ग्राउंड स्लॉथ और भेड़ियों के भी थे। कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि एशिया से लोग अमेरिका गए थे। वे जमीन के रास्ते बेरिंग स्ट्रेट से होते हुए पहुंचे थे। यह स्ट्रेट अब पानी के नीचे है और अलास्का और रूस के बीच बेरिंग सागर बनाता है। हालांकि, इससे पहले करीब 33 हजार साल पहले शुरू होकर 16 हजार साल पहले तक रहे हिमयुग में यह रास्ता ग्लेशियर्स से बंद था।





from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3EK9YOB
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...