इस्लामाबाद पाकिस्तान के पंजाब सूबे के विवादित मंत्री फैयाज उल हसन चौहान की एक ऊलजलूल हरकत इन दिनों खूब चर्चा में है। दरअसल पंजाब प्रांत के जेल मंत्री और सरकार के प्रवक्ता एक दुकान की उद्घाटन करने गए थे। यहां उन्होंने अपने दांतों से ही उद्घाटन वाला रिबन काट डाला। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विवादों से फैयाज का पुराना नाता फैयाज उल हसन चौहान वही मंत्री हैं, जिन्होंने 2019 में हिंदुओं को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद उन्हें अपने सूचना और सांस्कृतिक मंत्री पद तक से इस्तीफा देना पड़ा था। बाद में इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी ने उन्हें माफी देकर फिर से जेल मंत्री बना दिया था। अब इस वीडियो के बाद वे फिर से चर्चा में हैं। दांतों से काट डाला दुकान का रिबन रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब सूबे के जेल मंत्री फैयाज उल हसन चौहान लाहौर में एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान का उद्घाटन करने गए थे। दुकान के मालिक ने मंत्री से उद्घाटन करवाने के लिए रिबन लगा रखा था। जब वे पहुंचे तो एक व्यक्ति प्लेट में कैंची लेकर मंत्री जी के पास पहुंचा, लेकिन उस कैंची से रिबन नहीं कट पाया। समय बीतता देख फैयाज उल हसन ने अपने दांतों से ही रिबन काट दिया। 2019 में मंत्री के कौन से बयान पर मचा था बवाल फरवरी-मार्च 2019 में फैयाज उल हसन चौहान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिंदू समुदाय को 'गाय का मूत्र पीने वाला' बताया था। इसके बाद इमरान खान समेत पार्टी के कई नेतओं ने उनकी आलोचना की थी। ट्विटर पर भी पाकिस्तान ट्रेंडिंग में #SackFayazChohan टॉप पर था। लोग उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे। हिंदुओं पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी फैयाज चौहान ने कहा था, 'हम मुस्लिम हैं और हमारे पास झंडा है, झंडा है मौला अली की बहादुरी का, झंडा है हजरत उमर के शौर्य का। तुम हिंदुओं के पास यह झंडा नहीं है, यह तुम्हारे हाथ में नहीं है।' उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कहा था, ‘इस भ्रम में न रहो कि तुम हमसे सात गुना ज्यादा बेहतर हो। जो हमारे पास है, वह तुम्हारे पास नहीं है। मूर्ति को पूजने वाले।’
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3zIp2cO
via IFTTT
No comments:
Post a Comment