Friday, 24 September 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वॉशिंगटन अमेरिका के हेज फंड मैनेजर जॉन पॉल्‍सन का 65 साल की अवस्‍था में दिल आ गया है और वह अपने से आधी उम्र की लड़की के साथ डेट कर रहे हैं। 33 साल की उनकी गर्लफ्रेंड एलिना डी अल्‍मेइडा इंस्‍टाग्राम पर डाइटिशियन गुरु हैं। इससे पहले जॉन पॉल्‍सन ने करीब 21 साल तक शादी के बंधन में बंधे रहने के बाद हाल ही में अपनी रोमानियाई पत्‍नी से तलाक के लिए अर्जी दिया था। पेज सिक्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक पाल्‍सन कथित रूप से अपनी नई गर्लफ्रेंड एलिना से इस साल गर्मियों में मिले थे। सूत्रों का कहना है कि इस जोड़े को कई बार हैम्‍पटन इलाके में एक साथ देखा गया है। यही नहीं वे मैनहटन अपार्टमेंट के ओलंपिक टॉवर में रह रहे हैं। पॉल्‍सन की कुल संपत्ति करीब 4.8 अरब डॉलर है। उनका अभी अपनी पूर्व पत्‍नी जेनी से विवाह पूर्व समझौता भी नहीं हुआ है। 'दोनों के बीच प्‍यार परवान चढ़ रहा' ऐसे में कहा जा रहा है कि अमेरिका हाउसिंग मार्केट पर दांव लगाने वाले पॉल्‍सन की संपत्ति में जल्‍द ही गिरावट आ सकती है। एलिना एक इंस्‍टाग्राम हेल्‍थ गुरु हैं और इफेक्टिव लाइफ स्‍टाइल की मालकिन हैं। उनके इंस्‍टाग्राम पर 136,000 फॉलोवर हैं। एलिना ने न्‍यूयॉर्क के एक हॉस्पिटल से ट्रेनिंग लिया है। एक सूत्र ने पेज सिक्‍स से कहा कि जॉन के पास एक नई और बहुत छोटी उम्र की गर्लफ्रेंड है। सूत्र ने कहा कि यह रिश्‍ता अभी शुरुआती दौर में है लेकिन दोनों के बीच प्‍यार परवान चढ़ रहा है। वे बहुत खुश हैं। पाल्‍सन ने अभी हाल ही में तलाक के लिए अर्जी दाखिल किया है। इसके बाद अब उनकी लव स्‍टोरी का खुलासा हो गया है। पॉल्‍सन ने तलाक के दस्‍तावेजों में कहा है कि उनका अपनी पत्‍नी के साथ बहुत ज्‍यादा मतभेद हो गया है, इसलिए वह तलाक ले रहे हैं। एक अन्‍य सूत्र ने कहा क‍ि पॉल्‍सन पिछले 15 साल से अपनी पत्‍नी से अलग रह रहे थे। इस कपल की दो बेटियां हैं।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2XZdNih
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...