Thursday, 23 September 2021

https://ift.tt/36CAGd7

पेइचिंग दुनिया में ऐसी कई सभ्यताएं रही हैं जो पानी के नीचे डूबकर गायब हो गईं लेकिन कुछ ऐसी भी रहीं जिन्होंने अपनी जड़ों को हिलने तक नहीं दिया। पानी के नीचे की यह दुनिया जब सामने आती है तो देखने वाले हैरान रह जाते हैं। भारत में ऐसा नजारा दिखता है गुजरात के द्वारका में जिसके बारे में शायद ज्यादातर लोगों को पता होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि चीन में भी एक खोई हुई सभ्यता के निशान पानी के नीचे आज भी मौजूद हैं? इसे Lion City के नाम से जाना जाता है। पानी के नीचे अलग दुनिया 1950 के दशक में यह शहर पूरी तरह से पानी के नीचे डूब गया था। तत्कालीन चीनी सरकार ने देश का पहला हाइड्रोपावर प्लांट लगाने के लिए ग्रेट लीप प्रोग्राम के तहत ऐसा किया था। इस क्षेत्र में 1000 टापू हैं और Qiandao Lake के साथ वू शी पहाड़ों के पास खूबसूरत नजारा भी दिखता है। लू शानलियांग ने स्मिथसोनियन चैनल की डॉक्युमेंटरी में बताया कि यहां पानी के नीचे अलग ही दुनिया लगती है। उन्होंने कैमरापर्सन वू लिशिन के साथ 3डी तकनीक की मदद से शहर को तैयार किया। तैयार किया 3 डी मॉडल डॉक्युमेंटरी के मुताबिक यह शहर चीन के सबसे शक्तिशाली शहरों में से एक हुआ करता था और 25-200 एडी में बनने के बाद से सदियों तक काफी प्रभावशाली रहा। साल 2014 में प्रशासन को पता लगा कि शहर एकदम सही-सलामत है। तब पर्यटन के लिए इसे तैयार किया गया और डाइविंग की इजाजत दी गई। लू और वू ने सबसे पहले इसका 3 डी मॉडल दुनिया के सामने रखा। वू ने बताया कि डेटा के लिए एक ही ऑब्जेक्ट के कई चक्कर लगाए गए और कई ऐंगल से तस्वीरें ली गईं। उन्होंने इसकी मदद से कुछ बेहतरीन तस्वीरें तैयार कीं जिनमें शेर और दूसरी आकृतियां थीं। प्राचीन चीन की तस्वीर इस झील में 16वीं सदी का आर्किटेक्चर दिखता है और इसे चीनी आर्किटेक्चर का बेहतरीन नूमना माना जाता है। शहर की दीवारें भी इसी काल की हैं। इनमें चौड़ी सड़कों और 265 आर्चवे भी हैं। Lion City या Shi cheng 1368 से 1644 के बीच अपने शिखर पर था जब चीन में मिंग साम्राज्य का शासन था। इसमें एंट्री के लिए पांच गेट थे और 6 मुख्य सड़कें थीं। चीन के इतिहास की कहानी कहने के बावजूद इस शहर को 1959 में पानी में दफन कर दिया गया।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3CFovsW
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...