Sunday, 26 September 2021

https://ift.tt/36CAGd7

एडिनबर्ग स्कॉटलैंड में कुछ कहानियां प्रचलित हैं जिनमें एक शैतान का जिक्र किया जाता है। कहते हैं कि यह पानी में रहता है लेकिन कभी इसे किसी ने देखा नहीं है। अब एक यूट्यूबर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें यह 'शैतान' दिखने का दावा किया गया है। ड्रोन से लिए गए वीडियो में पानी के नीचे कुछ हलचल दिखती है और ऐसा लगता है जैसे कोई विशाल रहस्यमय जीव हो। ऐसा पहली बार नहीं है जब इस शैतान के दिखने की खबरें सामने आई हैं। लोगों ने ढूंढा रिचर्ड मेवर अपने यूट्यूब चैनल के लिए एक झील के ऊपर ड्रोन से वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे थे। बीच में जूम करने पर दिखा जैसे कोई काली विशाल परछाईं हो। उन्होंने बताया कि आसपास दूसरा कोई ऑब्जेक्ट नहीं था और परछाईं भी वैसी ही दिख रही थी जैसे पहले उस रहस्यमय जीव के दिखने पर बनने की खबरें आती रही हैं। दिलचस्प बात यह रही कि रिचर्ड ने पहले यह खुद नहीं देखा था। वीडियो अपलोड करने के बाद लोगों ने उन्हें बताया। अलग-अलग कहानियां चलती हैं रिचर्ड का कहना है कि उन्होंने कई बार इसे देखा क्योंकि उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि उन्होंने क्या देखा है। उनका कहना है कि हो सकता है कि रोशनी के असर से ऐसा दिख रहा हो लेकिन कुछ कहा नहीं जा सकता। इससे पहले भी इस साल कम से कम पांच और लोगों ने इस रहस्यमय जीव को देखने का दावा किया है। किसी ने वी-शेप के जीव को देखा तो किसी ने बड़ा सा धब्बा जैसा। ज्यादातर लोग इसे काला और विशाल बताते हैं। सबसे पहले 2 मई, 1933 में इसे देखने का दावा किया जाता है। एक स्थानीय जोड़े ने विशाल जीव को पानी से अंदर-बाहर जाते देखा था। हालांकि, कई लोगों ने ऐसे दावों को अफवाह बताया है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3EPV6hH
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...