नार्थ निकोसिया उत्तरी साइप्रस के प्रधानमंत्री इरसान सानेर को मास्टरबेट करते हुए उनका कथित वीडियो लीक होने के बाद अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है। इरसान सानेर शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि कथित रूप से इस वीडियो को माफिया ने लीक किया था। मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि इरसान सानेर ने ऑनलाइन एक महिला को बिना कपड़ों में देखा और उसके बाद वह मास्टरबेट करने लगे। पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल है। टर्किश साप्रिओट पार्टी के नेता इरसान सानेर गठबंधन सहयोगी नैशनल यूनिटी पार्टी के समर्थन लेने के बाद पहले ही दबाव में चल रहे थे। इसके बाद भी वह अपने पद पर बने हुए थे। अब सेक्स वीडियो लीक होने के बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है। इरसान जल्द चुनाव के बाद भी अभी राजनीति में बने रहने की योजना बना रहे हैं। 'मुझे अपमानित करने के लिए यह वीडियो बनाया गया' बताया जा रहा है कि पीएम इरसान फेसटाइम पर न्यूड लड़की के सामने मास्टरबेट करने लगे। यह लड़की करीब 20 साल की नजर आ रही है। इस वीडियो के बाद भी सानेर ने इस बात का खंडन किया कि वह ऑनलाइन सेक्स कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि यह वीडियो क्लिप कई बार एडिट की गई है ताकि उसमें उन्हें दिखाया जा सके। उन्होंने कहा कि मुझे अपमानित करने के लिए यह वीडियो बनाया गया है। पीएम इरसान ने कहा कि तकनीक की मदद से इस फर्जी वीडियो को बनाया गया। उन्होंने कहा, 'यह स्पष्ट है कि कोई ऐसा है जो मुझे इस प्यारे देश और पार्टी की सेवा से रोकना चाहता है। लेकिन उन्होंने यह राजनीतिक तरीके से नहीं बल्कि खुले आम हमला करके किया है। इस उद्देश्य के लिए पूरी तरह से साजिश रची गई। उन्होंने दावा किया कि इस पूरी नापाक हरकत में तुर्की का माफिया शामिल है। पीएम ने कहा कि मैं अपने कानूनी सलाहकारों से इस संबंध में बात कर रहा हूं।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3m68Uxq
via IFTTT
No comments:
Post a Comment