Saturday 30 October 2021

https://ift.tt/36CAGd7

नई दिल्ली/दुबई भारत सरकार ने कोरोना लॉकडाउन के समय से जारी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगे प्रतिबंध को 30 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शुक्रवार को आदेश जारी करते हुए कहा कि केवल चुनिंदा रूट पर ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अनुमति दी जाएगी। यह प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय कार्गो फ्लाइट और विशेष रूप से डीजीसीए से अनुमोदित उड़ानों पर लागू नहीं होगा। अभी तक यह प्रतिबंध 31 अक्टूबर तक के लिए प्रभावी था। इस आदेश के बाद लोगों में भ्रम है कि क्या विदेश से वे भारत की यात्रा कर सकते हैं या नहीं? जानिए इन सभी सवालों के जवाब... 23 मार्च से ही बंद हैं सेवाएं कोविड महामारी के कारण भारत में कुछ निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें 23 मार्च, 2020 से निलंबित हैं। हालांकि, वंदे भारत मिशन के तहत मई 2020 से और चुनिंदा देशों के साथ जुलाई 2020 से द्विपक्षीय ''एयर बबल'' व्यवस्था के तहत विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित की जा रही हैं। इसके अलावा भी डीजीसीए से विशेष मंजूरी के बाद कई रूट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन किया जा रहा है। 28 देशों से फ्लाइट ऑपरेट कर रहा भारत अगर कोई यात्री खाड़ी देशों से भारत आने की सोच रहा है तो उसे कुछ बुनियादी जानकारी होना जरूरी है। जैसे- प्रतिबंध के बावजूद दुबई, शारजहां, रियाद, अबू धाबी और मस्कट से कई सीधी फ्लाइट भारत के कई शहरों से ऑपरेट हो रही हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, भारत ने 28 देशों के साथ 'ट्रांसपोर्ट बबल्स' या 'एयर ट्रैवेल्स एग्रीमेंट्स' पर हस्ताक्षर किए हैं। कई श्रेणियों में लोगों को यात्रा की अनुमति संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ हुए ऐसे ही समझौते के अनुसार, दोनों देशों की एयरलाइंस को कुछ श्रेणियों में शामिल पैसेंजर्स को यात्रा कराने की अनुमति है। इसके पहले क्लॉज में लिखा हुआ है कि भारतीय नागरिक या नेपाल या भूटान के नागरिक संयुक्त अरब अमीरात या दक्षिण अमेरिका या अफ्रीका के किसी भी देश में फंसे हुए हैं। उन्हें यात्रा की अनुमति दी जा सकती है। ओआईसी और पीआईओ कार्डधारक कर सकते हैं यात्रा भारत के सभी ओसीआई कार्डधारक और भारतीय मूल के व्यक्ति (पीआईओ कार्डधारक) जिनके पास किसी भी देश के पासपोर्ट हो। इसके अलावा यूएई या दूसरे देशों के विदेशी नागरिक जो पर्यटन वीजा को छोड़कर किसी दूसरे काम से भारत आना चाहते हैं। इसमें भी दक्षिण अमेरिकी देश या अफ्रीका के देशों के लिए अलग से प्रावधान है। यूएई ने भी किया बड़ा ऐलान यूएई ने भी भारत से आने वाले यात्रियों के लिए कई नई घोषणाएं की है। यूएई के नेशनल क्राइसिस एंड इमरजेंसी मैनेजमेंट अथॉरिटी (NCEMA) ने कई घोषणाओं में बताया है कि कैसे यूएई में रहने वाले वीजा धारक भारत से वापस आ सकते हैं। यूएई ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से अनुमोदित वैक्सीन लगवाए लोगों को अपने देश में आने की मंजूरी दी हुई है। हालांकि इन लोगों का एयरपोर्ट पर रैपिड पोलीमरेज चेन रिएक्शन (पीसीआर) टेस्ट किया जा रहा है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3vZ3OGq
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...