वॉशिंगटन अमेरिका की उप राष्ट्रपति बनने के बाद शुरुआती दिनों में कमला हैरिस ज्यादातर राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ ही नजर आती थीं। लेकिन अब वह मुश्किल से ही किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में बाइडन के साथ मंच साझा करती हैं। अमेरिका के राजनीतिक गलियारे में यह चर्चा तेज हो गई है कि गिरते पोल नंबर्स के बीच क्या वह बाइडन से दूरी बना रही हैं या दोनों के बीच दरार आ चुकी है? यह अटकलें पहली बार अमेरिका के दक्षिणपंथी मीडिया में प्रसारित की गई थीं। इन कहानियों को हवा इसलिए मिली है क्योंकि सार्वजनिक मंचों पर दोनों की साझा उपस्थिति में कमी आई है। जबकि शुरुआती दिनों में बाइडन ने नए प्रशासन को 'बाइडन-हैरिस' प्रशासन कह कर संबोधित किया था। फरवरी में दोनों साथ में 38 बार नजर आए थे जबकि इस महीने अभी तक बाइडन और कमला को सिर्फ सात बार एक साथ देखा गया है। बहुत व्यस्त हो गई हैं कमला?बाइडन के पोल नंबर्स में लगातार गिरावट देखी जा रही है। कुछ खबरों में कहा गया है कि वह 'नाराज' हैं। जबकि कुछ रिपोर्ट्स दावा कर रही हैं कि बाइडन ने अपनी उप राष्ट्रपति को ढेर सारा काम सौंप दिया है जिसकी वजह से वह बहुत व्यस्त हो गई हैं और पब्लिक इवेंट्स के लिए समय नहीं निकाल पा रहीं। यहां तक कि बीते दिनों वह एक दिवाली कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हुईं। जिसमें अन्य भारतीय सांसद शामिल हुए थे।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3Graulw
via IFTTT
No comments:
Post a Comment