Sunday, 3 October 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वॉशिंगटन अंतरिक्ष के नाम से शायद ज्यादातर लोगों के जहन में काले गहरे अंधेरे और हर ओर डरावनी सी शांति का ख्याल आता होगा। स्पेस में कोई जरिया नहीं होता जिससे आवाज सुनी जा सके लेकिन धरती पर टेक्नॉलजी इसमें न सिर्फ मदद करती है बल्कि हैरान भी कर सकती है। ऐसी ही हैरानगी आपको होगी जब हमारी आकाशगंगा की यह धुन सुनेंगे। अंतरराष्ट्रीय संगीत दिवस पर अमेरिकी स्पेस एजेंसी के हबल स्पेस टेलिस्कोप ने इंस्टाग्राम पर एक बेहतरीन ऑडियो शेयर किया। पहली बार में कोई इसे सुने तो लगेगा जैसे किसी कॉन्सर्ट की परफॉर्मेंस या मेडिटेशन म्यूजिक है। असल में यह अंतरिक्ष से आने वाली तस्वीरों को लेकर बनाई गई धुन है। सॉनिफिकेशन की मदद से वैज्ञानिकों ने तस्वीरों के डेटा को धुन बनाने के लिए तैयार किया है। कैसे बनी यह धुन? हबल ने जो ऑडियो शेयर किया है वह हमारी आकाशगंगा Milky Way कें केंद्र से लिया गया है। हबल के साथ-साथ Spitzer स्पेस टेलिस्कोप और Chandra X-Ray ऑब्जर्वेटरी का भी डेटा इस्तेमाल किया गया है। तस्वीर े ऊपरी हिस्से में जो चीजें हैं, उनसे निकलने वाली रोशनी को हाई पिच माना गया है और रोशनी की तीव्रता से वॉल्यूम को कंट्रोल किया गया है। सितारों और कसकर बंधे स्रोतों को अकेली नोट और गैस-धूल के गुबार को कुछ पल चलने वाली म्यूजिक बनाया गया है। तस्वीर के दाईं ओर नीचे के हिस्से में जहां 40 लाख सूरज के बराबर द्रव्यमान वाला ब्लैक होल है, वहां और सबसे चमकीले गैस और धूल के गुबार के पास क्रिसेंडो दिया गया है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3l519Hl
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...