Saturday, 2 October 2021

https://ift.tt/36CAGd7

एथेंस ग्रीस के पुरातत्वविदों का कहना है कि 14वीं शताब्दी के Byzantine योद्धा ने अपने टूटे हुए जबड़े को संभवतः सोने के तार की मदद से जोड़ा था। योद्धा की खोपड़ी की खोज पहली बार 1991 में की गई थी। Ottoman सेना द्वारा मारे जाने के बाद उसे प्राचीन थ्रेस में एक किले के भीतर कब्रिस्तान में 5 साल की बच्ची की कब्र में दफनाया गया था। 2000 साल पुरानी यूनानी विधि से किया इलाजहाल ही में शोधकर्ताओं ने देखा कि मरने से एक दशक पहले उसका जबड़ा दो जगहों पर टूट गया था। किसी जानकार मेडिकल पेशेवर ने बेहद सावधानीपूर्वक उसका इलाज किया था। टीम का मानना है कि जानकार डॉक्टर ने करीब 2000 साल पहले यूनानी फिजीशियन द्वारा बताई गई जबड़े के इलाज की विधि का पालन किया था। अज्ञात योद्धा की खोपड़ी और निचले जबड़े की खोज करीब 30 साल पहले पॉलीस्टाइलन किले की साइट पर की गई थी। लड़की के कंकाल के साथ मिले अवशेषमेडिटेरेनियन आर्कियोलॉजी एंड आर्कियोमेट्री जर्नल में प्रकाशित एक नई रिपोर्ट के अनुसार अवशेषों को लड़की के कंकाल के साथ बेहद सावधानीपूर्वक दफनाया गया था। अवशेष एक कब्रिस्तान के बीच पत्थर के ताबूत में पाए गए थे जो सदियों से जमीन के नीचे दफन था। कब्र खोदने के लिए बड़े चीनी मिट्टी के टुकड़ों का इस्तेमाल किया गया था। डॉक्टर की जानकारी देखकर वैज्ञानिक हैरानअभी यह स्पष्ट नहीं है कि योद्धा और उसके साथ दफन बच्ची का एक-दूसरे से क्या संबंध था या क्या दोनों एक-दूसरे को जानते थे। वैज्ञानिक सदियों पहले के मेडिकल पेशेवर के हुनर को देखकर हैरान हैं। वे जबड़े को सोने के तार से जोड़ने की अद्भुत कला की प्रशंसा कर रहे हैं। क्योंकि इस तरह के घाव ने खाना और पीना मुश्किल कर दिया होगा और दर्द व भूख से पीड़ित की मौत भी हो सकती थी।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3A6dPSu
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...