अंकारा तुर्की में खोजकर्ताओं ने देश के दक्षिणपूर्वी प्रांत सानलिउरफ़ा के कराहेंटेपे में मानव आकृतियों और सिर की नक्काशी की खोज की है। माना जा रहा है कि 11,000 साल पुरानी नक्काशी प्राचीन समय के कलाकारों की कलात्मक प्रतिभा का एक अहम नमूना है। खुदाई में कई T आकार के बड़े पत्थर, जानवरों के चित्रण और 3डी मानव मूर्तियां भी मिली हैं। इसके अलावा एक 75 मीटर व्यास और 18 फीट गहरी एक इमारत भी खोजी गई है। प्रफेसर नेकमी करुल की अध्यक्षता में खुदाई 2019 में शुरू हुई थी। इसे नवपाषाण युग से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खोज कहा जा रहा है। Anadolu एजेंसी से बात करते हुए करुल ने कहा कि उस समय के लोगों ने काफी हद तक कलात्मक क्षमताओं का विकास किया था। Karahantepe साइट Gobekli Tepe के पास स्थित है जो यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है। गोबेकली टेपे जैसी मूर्तियों की खोजगोबेकली टेपे को दुनिया का सबसे पुराना मंदिर स्थल माना जाता है, जिसमें 10 वीं सहस्राब्दी ईसा पूर्व की संरचनाएं मिलती हैं। पुरातत्वविद कराहंतेपे में खुदाई से न सिर्फ इस साइट की जांच कर रहे हैं बल्कि गोबेकली टेप के बारे में भी अध्ययन कर रहे हैं। प्रफेसर करुल ने कहा कि कराहंतेपे खुदाई में मिली चीजें गोबेकली टेपे में मिली चीजों के समान हैं। गोबेकली टेपे में खुदाई 25 साल पहले शुरू हुई थी। इसके बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। खोजी 40,000 साल पुरानी गुफाइसी तरह जिब्राल्टर में एक 40,000 साल पुरानी गुफा की खोज की गई है जो यह पता लगाने में वैज्ञानिकों की मदद करेगी कि गुफाओं में रहने वाले मानव की जिंदगी कैसी थी। हालांकि अनुमान है कि पूरी गुफा की खोज में पुरातत्वविदों को कई दशक या उससे भी ज्यादा का समय लग सकता है। यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल Gorham’s Cave Complex में वैनगार्ड और गोरम जैसी गुफाएं शामिल हैं। अब एक खुदाई में खोजे गए 13 मीटर के नए हिस्से ने इस स्थल को रिसर्च के लिए एक महत्वपूर्ण क्षेत्र बना दिया है।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3FkBkLF
via IFTTT
No comments:
Post a Comment