Monday, 4 October 2021

https://ift.tt/36CAGd7

अबू धाबीसंयुक्त अरब अमीरात में भारतीयों प्रवासियों को अब नए डिजाइन वाला भारतीय पासपोर्ट दिया जाएगा, जिसमें पहले से ज्यादा सुरक्षा विशेषताएं होंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक नए पासपोर्ट के लिए आवेदन करने या पुराने पासपोर्ट को रिन्यू करवाने पर नई डिजाइन वाला पासपोर्ट मिलेगा। Indian Consulate in Dubai ने खबर की पुष्टि करते हुए गल्फ न्यूज को बताया कि नई डिजाइन के साथ रेग्युलर पासपोर्ट जारी किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि स्टॉक के खत्म होने तक 60 पन्नों वाला पुराना पासपोर्ट भी जारी किया जाएगा। नागरिकों को जारी किए जाने वाले रेग्युलर पासपोर्ट की नई डिजाइन भारतीय मंत्रालय द्वारा पेश की गई थी। अधिकारी ने कहा कि हमने नए डिजाइन के साथ बुकलेट जारी करना शुरू कर दिया है। हम जंबो पासपोर्ट को नई डिजाइन में जारी नहीं कर रहे हैं लेकिन हमारे पास इसका स्टॉक है। नए डिजाइन में क्या है खासएम्बेडेड चिप के साथ ई-पासपोर्ट अभी तक यूएई में जारी नहीं किया गया है। नए भारतीय पासपोर्ट के सिर्फ डिजाइन और मजबूती में बदलाव किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मजबूती को बढ़ाया गया है और सुरक्षा में भी बढ़ोत्तरी की गई है। नई डिजाइन में 'Reverse Stitching' विधि का इस्तेमाल किया गया है। कवर का रंग अभी भी गहरा नीला ही है। कवर के ऊपर 'रिपब्लिक ऑफ इंडिया' पहले से बड़े अक्षरों में लिखा हुआ है। पहले से ज्यादा सुरक्षितनई डिजाइन में पासपोर्ट का शुरुआती पेज पहले जैसा ही होगा। नए पासपोर्ट में सिर्फ 36 पेज हैं और हर पन्ने पर पासपोर्ट नंबर लिखा हुआ है जो पहले से अलग है। पासपोर्ट पर आवेदक की 'Ghost Image' लगी होगी जो जालसाजी को रोकने में सहायक होगी। पन्नों के किनारों पर IND लिखा होगा जिसे सिर्फ पन्नों को एक साथ जोड़ने पर ही पढ़ा जा सकता है। पासपोर्ट के आखिरी पेज पर कुछ निजी जानकारियां होंगी, जैसे माता-पिता का नाम और घर का पता जो डबल लैमिनेटेड होगा। नई डिजाइन का असर आवेदन की प्रकिया या जारी होने में लगने वाले समय पर नहीं पड़ेगा।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3Abr9VI
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...