इस्लामाबाद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल का तबादला कर दिया गया है। अब उन्हें के पेशावर कोर का नया कमांडर बनाया गया है। पेशावर कोर पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा की सुरक्षा करती है। ऐसे में फैज हामिद अफगानिस्तान में सत्ता पर काबिज तालिबान के साथ अपनी दोस्ती को और मजबूत करेंगे। तालिबान पर फैज की मजबूत पकड़ काबुल पर तालिबान के कब्जे के तुरंत बाद अफगानिस्तान दौरे पर गए थे। यहां उन्होंने तालिबान के कई शीर्ष नेताओं से मुलाकात भी की थी। कहा तो यहां तक जाता है कि उनके दखल के बाद ही तालिबान में सत्ता संघर्ष खत्म हुआ था। इसके बाद तालिबान ने अफगानिस्तान में अपनी नई इस्लामिक अमीरात सरकार का ऐलान किया था। 2022 में पाक सेना का चीफ बनाने की तैयारी पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा का कार्यकाल खत्म होने के बाद साल 2022 में जनरल फैज को देश का सेना प्रमुख बनाया जा सकता है। फैज हामिद और प्रधानमंत्री इमरान खान के काफी अच्छे संबंध हैं। ऐसे में पाकिस्तान के आम चुनावों से ठीक पहले उन्हें पाकिस्तानी सेना की कमान सौंपी जा सकती है। फैज हामिद को पंजशीर कब्जे का मिला इनाम अफगानिस्तान में न केवल तालिबान राज लाने में बल्कि पंजशीर में अहमद मसूद के नेतृत्व वाले विद्रोहियों को कुचलने में जनरल फैज ने बड़ी भूमिका निभाई थी। जनरल फैज के दबाव में ही सिराजुद्दीन हक्कानी को अफगानिस्तान का गृहमंत्री बनाया गया है। यही नहीं अब आईएसआई तालिबानी सैनिकों को प्रशिक्षण दे रही है। पाकिस्तान सेना के कई अफसर इस समय अफगानिस्तान पहुंचे हुए हैं। फैज हामिद को प्रेमिका के साथ पकड़ा गया था यह वही कुख्यात जनरल फैज हैं जो अपने देश में भी गर्लफ्रेंड 'जनरल रानी' को लेकर विवादों में रहे हैं। पाकिस्तानी पत्रकार के साथ अब वर्तमान आईएसआई चीफ जनरल फैज हामिद के प्रेम संबंधों की चर्चा सभी की जुबान पर है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक जनरल फैज और उनकी 'जनरल रानी' घर पर आपत्तिजनक हालत में थे और इसी दौरान आईएसआई चीफ की बीवी आ गईं और उन्होंने रंगे हाथ पकड़ लिया। गर्लफ्रेंड के साथ देखने पर पत्नी ने चला दी थी गोली आईएसआई चीफ की करतूत देख उनकी बीवी इतना गुस्सा हो गईं कि उन्होंने गोली चला दिया। इस घटना को दबाने का प्रयास किया गया लेकिन मीडिया में आ गया। जिओ टीवी के पत्रकार रहे हामिद मीर ने आईएसआई चीफ को चेतावनी दी कि अगर पत्रकारों पर और ज्यादा हमले हुए तो वे नई जनरल रानी के साथ उनके संबंधों का पूरा कच्चा चिट्ठा दुनिया के सामने ला देंगे। पाकिस्तानी पत्रकार आरोप लगाते रहते हैं कि देश की सेना के अधिकारी और राजनयिक अमेरिका में महिलाओं के साथ रात गुजारने के लिए जाते हैं।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3AaRF1H
via IFTTT
No comments:
Post a Comment