Monday, 25 October 2021

https://ift.tt/36CAGd7

लंदन दुनिया की सबसे महंगी मछली को ब्रिटेन में समुद्र के किनारे पर स्पॉट किया गया है। इस मछली का नाम है। इस मछली की कीमत बाजार में लाखों रुपये तक जाती है। हालांकि, विलुप्त प्रजाति होने के कारण ब्रिटेन में इस मछली को पकड़ने पर प्रतिबंध है। बाकी देशों के मछुआरों की यह कोशिश रहती है कि वे अटलांटिक ब्लूफिन टूना को अपने कांटे में कम से कम एक बार फंसा सकें। पानी की सतह पर उछलते देखा गया इस मछली को ब्रिटेन के प्रादेशिक जल सीमा में पानी के सतह पर उछलते हुए देखा गया है। प्रादेशिक जलसीमा किसी भी देश के समुद्र तट से 3 से 12 मील की दूरी तक फैला होता है। इस क्षेत्र में संबंधित देश की अनुमति के बिना कोई भी दुश्मन देश का जहाज प्रवेश नहीं कर सकता है। बताया जाता है कि इस मछली को पकड़ने के हजार प्रयास में इक्का-दुक्का ही सफल हो पाते हैं। ब्रिटेन में ब्लू फिन टूना पकड़ना गैरकानूनी अगर ब्रिटिश जलक्षेत्र में अटलांटिक ब्लूफिन टूना को गलती से पकड़ लिया जाता है तो कानूनी तौर पर उसे तुरंत छोड़ना होता है। सेंट इवे के नेशनल कोस्टवॉच इंस्टीट्यूशन में वॉलंटियर पीटर नैसन ने बताया कि उन्होंने 23 अक्टूबर को एक के बाद एक कई ब्लूफिन टूना मछली को पानी की सतह पर अटखेलियां करते हुए देखा था। इस दौरान तट के नजदीक सैकड़ों लोगों ने भी इस करिश्माई मछली का दीदार किया। पहले भी दिख चुकी है यह मछली कॉर्नवाल लाइव के अनुसार, यह पहली बार नहीं है जब ब्लूफिन टूना कोर्निश के पानी में दिखी है। इसी साल अगस्त में एक बड़ी ब्लूफिन टूना मछली को पोर्थकर्नो के पास देखा गया था। टूना की यह विशेष प्रजाति दुनिया में सबसे बड़ी है। टारपीडो के आकार की ये मछलियां अपनी स्पीड और ताकत के लिए प्रसिद्ध हैं। इसी कारण अटलांटिक ब्लूफिन टूना मछलियां समुद्र में लबीं दूरी तर ट्रैवल भी करती हैं। तीन मीटर तक लंबी हो सकती है ब्लूफिन टूना अटलांटिक ब्लूफिन टूना तीन मीटर तक लंबी हो सकती हैं। इकना वजन 250 किलोग्राम तक बढ़ सकता है। ये मछलियां लुप्तप्राय प्रजाति में शामिल हैं। लगभग 100 साल तक यह मछलियां कोर्निश तट से गायब रही थीं। बस पिछले 10 साल से इनकी मौजूदगी को इस इलाके में स्पॉट किया जा रहा है। इन मछलियों को सबसे ज्यादा गर्मियों में देखा जाता है। टूना इंसानों के लिए खतरनाक नहीं हैं और ये दूसरी छोटी मछलियों को खाती हैं।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3nqvgsL
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...