अंकारा तुर्की के फोटोग्राफर मेहमत असलन ने एक बेहद मार्मिक फोटो खींची है। इस तस्वीर के लिए उन्हें सिएना इंटरनेशनल फोटो अवार्ड्स 2021 में 'फोटो ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड मिला है। मेहमत ने सीरिया-तुर्की सीमा पर हैटे प्रांत के रेहानली में एक सीरियाई शरणार्थी बच्चे और उसके पिता की तस्वीर खींची है। फोटो में देखा जा सकता है कि बच्चा और उसके पिता, दोनों के ही पैर नहीं हैं लेकिन फिर भी वे मुस्कुरा कर रहे हैं। सीरिया के एक बाजार में हुए बम विस्फोट में पिता ने अपना पैर गंवा दिया था। सीरिया में युद्ध के दौरान छोड़ी गई नर्व गैस ने बच्चे की मां बीमार हो गई थी। इस दौरान उन्होंने जो दवाइयां लीं वह बच्चे के जन्मजात विकार का कारण बन गईं और उसका जन्म बिना शरीर के निचले हिस्से के हुआ। ट्विटर पर यह तस्वीर और कहानी लिंज़ी बिलिंग ने शेयर की है। लिंज़ी एक फोटोग्राफर और खोजी पत्रकार हैं। लोगों ने कहा- कभी नहीं करूंगा शिकायतउन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'यह तस्वीर देखकर एक दोस्त ने सुबह कहा कि अगर मैं कभी भी फिर से किसी भी चीज के बारे में शिकायत करता हूं तो मेरे चेहरे पर जोर से मुक्का मारना।' फोटो को देखकर लोगों का भी इसी तरह का रिएक्शन है। एक यूजर ने लिखा, 'वर्तमान में मैं एक बुरे दौर से गुजर रहा हूं लेकिन इस फोटो को देखने के बाद मैं अपनी परिस्थिति के बारे में शिकायत नहीं कर करूंगा। कभी भी नहीं।' सीरिया में अब तक लाखों लोगों की मौत संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार प्रमुख मिशेल बैश्लेट ने पिछले महीने कहा था कि उनके कार्यालय ने सीरिया में पिछले एक दशक से जारी गृहयुद्ध में आम नागरिकों और लड़ाकों सहित 3,50,209 लोगों के मारे जाने का दस्तावेजीकरण किया है। उन्होंने स्वीकार किया कि संघर्ष में मारे गए लोगों की असल संख्या कहीं अधिक है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय लंबे समय से सीरिया में मानवाधिकारों से संबंधित स्थिति की वास्तविक जानकारी मिलने में कठिनाइयां होने की बात कहता रहा है और इसने 2014 के शुरू में सीरिया में युद्ध की वजह से मरने वालों की संख्या को अपडेट करना बंद कर दिया था। उस समय मृतकों की संख्या 1,91,369 थी।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3b7tjvq
via IFTTT
No comments:
Post a Comment