वेटिकन सिटी ईसाई धर्म के सबसे बड़े गुरू का एक बच्चे के साथ वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। वेटिकन सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इस बच्चे ने पोप की टोपी को उतारने की कोशिश की। यह बच्चा हजारों लोगों की भीड़ के सामने पोप फ्रांसिस के पास चला गया। जबतक पोप फ्रांसिस कुछ समझ पाते, वह पीछे जाकर उनकी टोपी को उतारने की कोशिश करने लगा। जिसके बाद पोप ने उसे अपने बगल में एक कुर्सी पर बैठा लिया और बाद में एक टोपी भी उपहार में दी। ट्रैक सूट पहने हुए था बच्चा यह बच्चा ट्रैक सूट पहने हुए था। देखने में उसकी उम्र 10 साल के आसपास लग रही थी। वह बेधड़क पोप के पास पहुंच गया। बच्चे को पास में देखकर पोप के सुरक्षाकर्मियों ने भी कोई हरकत नहीं की। आमतौर पर सामान्य लोग पोप की इजाजत के बिना उनसे नहीं मिल सकते हैं। लेकिन इस बच्चे ने न केवल पोप के सिर से टोपी उतारने की कोशिश की, बल्कि पास में लोगों को संबोधित कर रहे एक पादरी से उनकी माइक भी छीन ली। लोगों ने जमकर बजाई तालियां हालांकि, वहां मौजूद लोगों ने इस बच्चे की शरारत को देख खूब तालियां भी बजाई। इस बच्चे ने पोप के हाथ को सहलाने लगा। जिसके बाद पोप के प्रोटोकॉल चीफ मोनसिग्नोर लियोनार्डो सैपिएन्जा ने उठकर उस बच्चे को पोप के दाहिने ओर की कुर्सी दे दी। यह बच्चा कुर्सी पर भी चैन से नहीं बैठा और मंच पर इधर-उधर टहलने लगा। उसने पोप की टोपी की ओर कई बार इशारा भी किया। पोप की टोपी को जुकेतो के नाम से जाना जाता है। बच्चे को पोप के जैसे टोपी दी गई जब पोप ने अपने सुरक्षा अधिकारियों की ओर इशारा किया, तब उन्होंने इस बच्चे को वैसी ही एक दूसरी टोपी दी। इस दौरान कई हजार लोगों ने ठहाके लगाकर और तालियां बजाकर इस घटना को खूब इंजॉय किया। पोप ने कहा कि मैं इस लड़के को उस सबक के लिए धन्यवाद देता हूं जो उसने हम सभी को दिया है। जैसे-जैसे वह बढ़ता है, प्रभु उसकी सीमाओं में उसकी मदद करे, क्योंकि उसने जो किया वह उसके दिल से आया।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3Ed9ZcV
via IFTTT
No comments:
Post a Comment