Thursday, 7 October 2021

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद धरती पर ऐसे कई रहस्य हैं जिनका जवाब जब इंसान को नहीं मिलता तो इशारा जाता है एलियंस की ओर। ऐसा ही कुछ होता है सऊदी अरब में मौजूद एक रहस्यमय विशाल चट्टान को देखकर। यह चट्टान देखकर लगता है जैसे इसे किसी ने लेजर बीम से सीधे-सीधे एक धार में काट दिया है। ऐसा कैसे हुआ, इसे लेकर वैज्ञानिकों के बीच में एक राय नहीं बन पाई है और आम इंसान इसे 'एलियंस का करिश्मा' ही बताता है। वैज्ञानिकों के बीच बहस एक्सपर्ट्स का कहना है कि किसी प्राकृतिक तरीके से यह चट्टान ऐसी कटी हो, यह मुश्किल ही है। में मौजूद ये दरअसल दो चट्टानें दिखती हैं। यह एक मशहूर पर्यटनस्थल है और दूर-दूर से यहां लोग इसे देखने आते हैं और फोटो खिंचाते हैं। वहीं, वैज्ञानिकों के बीच में यह बहस का मुद्दा बनी रही है। इसकी ऊंचाई करीब 9 मीटर और चौड़ाई 7.6 मीटर है। इस पर कुछ आकृति भी बनी है जो देखने में एक इंसान और एक घोड़ा लगता है। प्राचीन सभ्यता ने बनाई? खास बात है इसके बीच में पड़ी दरार। यह कैसे बनी, इसके ऊपर बहस चलती रहती है। किसी का कहना है कि एलिंयस के पास ऐसी लेजर बीम रही होगी जिसने इस चट्टान को काट दिया। किसी का कहना है कि यह चट्टान बताती है कि पहले की सभ्यता कितनी अडवांस्ड थीं। किसी ने इसकी तुलना पिरामिड से भी की है और कहा है कि जैसे पिरामिड बने थे, वैसे ही यह चट्टान भी बनी है। प्राकृतिक प्रकिया का असर? जियॉलजिस्ट शेरी लूइस ने डेलीमेल को बताया है कि यह चट्टान शायद प्राकृतिक तरीके से कटी होगी। जब पानी चट्टान पर पड़ता है और दरारों में जाता है तो तापमान गिरने पर यह जम जाता है। इससे चट्टान में दरार पड़ती है जो हजारों-लाखों साल में बढ़ती जाती है और आखिर में चट्टान टूट जाती है। हालांकि, उनका मानना है कि प्राचीन सभ्यताओं में इंसान ने कई अजूबे तैयार किए हैं। इसलिए यह मानना मुश्किल नहीं है कि इसे भी इंसानों ने ही काटा होगा।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3lj9wiD
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...