Sunday, 3 October 2021

https://ift.tt/36CAGd7

विल्नियस यूरोप के एक देश में मरीज का इलाज करते वक्त डॉक्टरों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। Lithuania के Klaipeda शहर में एक मरीज को पेट दर्द की शिकायत थी जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक्स-रे में मरीज के पेट के भीतर धातु के कई टुकड़े देखे गए। इसमें से कई 10 सेंटीमीटर तक लंबे थे जिन्हें देखकर डॉक्टर हैरान हो गए। मरीज का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। तीन घंटे तक चला ऑपरेशनस्कैन के बाद डॉक्टरों को पता चला कि मरीज के पेट में एक किलो से ज्यादा नाखून और धातु के स्क्रू मौजूद हैं। पिछले महीने मरीज ने धातु के इन टुकड़ों को निगल लिया था। यह केस डॉक्टरों के लिए एक बड़ी चुनौती था। गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टरों ने तीन घंटे लंबे ऑपरेशन के बाद मरीज के पेट से धातु के सभी टुकड़ों को सफलतापूर्वक निकाल दिया। सर्जन Sarunas Dailidenas के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया कि एक्स-रे कंट्रोल के साथ तीन घंटे के ऑपरेशन के दौरान मरीज के पेट से सभी छोटी से छोटी चीजों को बाहर निकाल दिया गया। नाखूनों से भर गई सर्जिकल ट्रेKlaipėda University Hospital में हेड सर्जन Algirdas Slepavicius ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी में कभी ऐसा कुछ नहीं देखा। ऑपरेशन के बाद अस्पताल ने मीडिया को सर्जिकल ट्रे की एक तस्वीर दी जो नाखूनों और स्क्रू से भरी हुई थी। इससे पहले सितंबर में एक शख्स की जान बचाने के लिए एक सर्जरी की गई थी जिसने पूरा नोकिया 3310 मोबाइल निगल लिया था। शख्स ने निगल लिया नोकिया मोबाइलमामला कोस्वो का था जहां 33 साल के युवक ने 2000 के दशक में लोकप्रिय मोबाइल के मॉडल को निगल लिया। फोन उसके पेट में फंस गया जिसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां Dr. Skender Telaku को उसके इलाज की जिम्मेदारी दी गई। जांच में पता चला कि हजम होने के लिए फोन बहुत बड़ा है और इसकी बैटरी के पेट के संपर्क में आने से मरीज की मौत भी हो सकती है। एक सफल सर्जरी के बाद उसके पेट से फोन को निकाल दिया गया और मरीज की जान बच गई।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3mlQEyU
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...