Tuesday, 26 October 2021

https://ift.tt/36CAGd7

काबुल अफगानिस्तान एक बुरे दौर से गुजर रहा है। देश की जनता दुनिया के सबसे बड़े मानवीय संकट का सामना कर रही है। अगस्त में तालिबान ने देश की सत्ता पर कब्जा कर लिया था जिसके बाद से हालात तेजी से खराब होने लगे। देश में मूलभूत सुविधाओं की कमी हो गई है और जनता भूख से तड़प रही है। भोजन के लिए भूखा इंसान किसी भी हद को पार कर सकता है और ऐसा ही किया एक अफगान परिवार ने। अपने बाकी बच्चों को भूख से मरने से बचाने के लिए एक मां ने अपनी बच्ची को बेच दिया। बीबीसी की रिपोर्ट में उनकी पहचान उजागर नहीं की गई है। बच्ची को बेचने वाली मां कहती है, 'मेरे बाकी बच्चे भूख से मर रहे थे इसलिए हमें अपनी बच्ची को बेचना पड़ा। इसके लिए मुझे बहुत दुख है क्योंकि वह मेरी बच्ची है। काश मुझे मेरी बेटी को बेचना न पड़ता।' बच्ची के पिता कूड़ा उठाने का काम करते हैं लेकिन इससे उनकी कोई कमाई नहीं होती। उन्होंने बताया, 'हम भूखे हैं। हमारे घर में न आटा है, न तेल है। हमारे पास कुछ नहीं है।' कुछ महीने चल सकेगा खर्चाउन्होंने कहा, 'मेरी बेटी नहीं जानती कि उसका भविष्य क्या होगा। मुझे नहीं पता कि वह इसे बारे में कैसे महसूस करेगी लेकिन मुझे यह करना पड़ा।' बच्ची की उम्र अभी कुछ ही महीनों की है। जब वह चलने लगेगी तो खरीदार उसे ले जाएगा। शख्स ने बच्ची को खरीदने के लिए लगभग 500 डॉलर का भुगतान किया है। इससे परिवार कुछ महीनों तक अपना खर्चा चला सकता है। खरीदार ने परिवार से कहा है कि बच्ची की शादी वह अपने लड़के से करेगा लेकिन इस वादे पर कोई यकीन नहीं कर सकता। बच्चों को बेचने के लिए परिवार तैयाररिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान में ऐसे कई परिवार हैं जिन्होंने अपने बच्चों को बेच दिया है या बेचने के लिए तैयार हैं। सरकारी सुविधाएं पूरी तरह से ठप्प हो चुकी हैं। ऐसे में बीमार बच्चों को इलाज मिलना मुश्किल है जिसके चलते कई मासूम अपनी जान गंवा चुके हैं। तालिबान की वापसी के बाद अफगानिस्तान को मिलने वाला अंतरराष्ट्रीय फंड पूरी तरह से बंद हो चुका है। तालिबान सरकार को मान्यता देने को लेकर देशों के अलग-अलग मत हैं। इस बीच संयुक्त राष्ट्र ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगर जल्द ही अफगानिस्तान में तत्काल सहायता नहीं पहुंचाई गई तो लाखों लोग मारे जाएंगे।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3jFpqml
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...