अंकारा तुर्की के रहने वाले 71 वर्षीय मेहमेट ओजयूरेक की नाक दुनिया में सबसे बड़ी है और यह लगातार लंबी हो रही है। बताया जा रहा है कि मेहमेट की नाक करीब 3.5 इंच या 8.8 सेंटीमीटर लंबी है। गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड ने करीब 11 साल पहले उन्हें सबसे लंबी नाक वाले शख्स का खिताब दिया था। अब कंपनी ने इतने साल बाद एक बार फिर से ऐलान किया है कि मेहमेट की नाक दुनिया में सबसे लंबी बनी हुई है। द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में इस समय इतनी बड़ी नाक किसी जिंदा शख्स के पास नहीं है। गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड्स ने ट्वीट करके कहा कि आज के दिन वर्ष 2010 में तुर्की के रहने वाले मेहमेट को आधिकारिक रूप से धरती पर जिंदा व्यक्तियों में सबसे बड़ी नाक वाले शख्स का खिताब दिया गया था। उनकी नाक 8.8 सेमी थी। हालांकि मेहमेट इतिहास में सबसे लंबी नाक वाले इंसान नहीं हैं। टॉमस वेडर्स की नाक 7.5 इंच थी लंबी इतिहास में सबसे लंबी नाक वाले शख्स का खिताब ब्रिटेन के टॉमस वेडर्स के नाम है। 18वीं सदी में यार्कशायर इलाके रहने वाले टॉमस वेडर्स की नाक अविश्वसनीय तरीके से 7.5 इंच या 19 सेंटीमीटर की थी। वेडर्स लगातार यात्रा करने वाले एक सर्कस का हिस्सा थे जहां वे अपनी लंबी-लंबी नाक को दिखाते थे। यह सर्कस पूरे यार्कशायर इलाके में घूमता रहता था। टॉमस की लंबी नाक को मोम मूर्ति बनाकर दुनिया के कई म्यूजियम में दिखाया गया था। बता दें कि हाल ही में जापान की दो जुड़वा बहनों ने एक वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाया है। हालांकि इसके लिए इन्हें कोई करतब या हैरतअंगेज काम नहीं करना पड़ा। इन बहनों की उम्र 107 साल है और यही इनकी उपलब्धि है। दुनिया में सबसे बुजुर्ग जीवित जुड़वा होने के लिए गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड्स ने इन्हें प्रमाणित किया है। जापान के Aged Day वाले दिन इस रेकॉर्ड की घोषणा की गई। बुजुर्गों के सम्मान में जापान 'वृद्ध दिवस' मनाता है और इस दिन राष्ट्रीय अवकाश होता है।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3AmXfxZ
via IFTTT
No comments:
Post a Comment