Monday, 4 October 2021

https://ift.tt/36CAGd7

इस्लामाबाद पंडोरा पेपर्स लीक मामले में दुनियाभर के सैकड़ों नेताओं, हस्तियों और व्यापारियों का नाम सामने आ रहा है। खुफिया दस्तावेज में गुप्त वित्तीय लेन-देन का खुलासा किया गया है, जिसके सामने आते ही कई मशहूर लोगों की तरफ उंगलियां उठने लगी हैं। पाकिस्तान में खासतौर पर इसे लेकर बवाल मचा हुआ है। पहले इसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का नाम सामने आया और अब पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पंडोरा पेपर्स में खुलासा हुआ है कि 2007 में पाकिस्तान के जनरल और तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के सहायक शफात उल्लाह शाह की पत्नी ने लंदन में एक 1.2 मिलियन डॉलर का अपार्टमेंट खरीदा था, जिसमें विदेशी पैसों का लेन-देन हुआ था। जनरल शाह की पत्नी को यह फ्लैट एक विदेशी कंपनी के मालिक और अमीर व्यापार अकबर आसिफ ने बेचा था। आसिफ की एक पहचान एक व्यापारी की है, जिसके लंदन और दुबई में कई रेस्तरां हैं। फिल्म निदेशक के बेटे ने की मुशर्रफ से मांगउनकी दूसरी पहचान यह है कि वह मशहूर भारतीय फिल्म निदेशक के. आसिफ के बेटे हैं। आसिफ ने एक बार लंदन के Dorchester होटल में मुशर्रफ से मुलाकात की थी। उन्होंने पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों पर लगे 40 साल पुराने बैन के बीच अपने पिता की एक मशहूर फिल्म को रिलीज करने की मांग की थी। अनुमान है कि वह फिल्म हिंदी फिल्म जगत की सबसे बड़ी फिल्मों में एक मुगल-ए-आजम थी। मुशर्रफ ने उनकी मांग को स्वीकार करते हुए फिल्म रिलीज को मंजूरी दे दी थी और बाद में बैन को भी हटा लिया था। इमरान खान के बेहद करीबी लोगों का नाम शामिललीक हुए दस्‍तावेजों से खुलासा हुआ है कि इमरान खान के बेहद करीबी लोगों में शामिल लोगों और उनके परिवार वालों ने गुपचुप तरीके से धन विदेशों में जमा किया। इसमें वे लोग भी शामिल हैं जिन्‍होंने इमरान खान को वित्‍तीय मदद दी। इस बीच पंडोरा लीक के बाद इमरान खान ने दावा किया है कि जिन लोगों का नाम नई लिस्ट में आया है, उनकी जांच की जाएगी और दोषी पाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि इस मुद्दे को भी जलवायु परिवर्तन की तरह ही गंभीरता से लिया जाए।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3D4vDPK
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...