
कैलिफोर्निया अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव से पृथ्वी के नजारे का वीडियो जारी किया है। इस वीडियो को नासा के मैरीलैंड में गोडार्ड स्पेस फ़्लाइट सेंटर में साइंटिफिक विज़ुअलाइज़ेशन स्टूडियो ने तैयार किया है। दो मिनट के इस वीडियो को बनाने में नासा के इस स्टूडियो को तीन महीने का समय लगा था। इस वीडियो में पृथ्वी को तेजी से ऊपर से नीचे जाते हुए देखा जा सकता है, जबकि सूर्य क्षितिज के चारों ओर सुंदर तरीके के चमकता दिखाई दे रहा है। सूर्य और चंद्रमा के बीच दिख रही पृथ्वी वीडियो को ध्यान से देखने से पता चलता है कि पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच में आ रही है। इससे चंद्रमा पर ग्रहण लगता दिख रहा है। हालांकि, अगर चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आता तो यह ग्रहण धरती के लोगों को दिखाई देता। नासा स्टूडियो ने वीडियो जारी कर कहा कि पृथ्वी को देखने वालों के लिए यह एक चंद्र ग्रहण है, जिसमें पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती दिखाई दे रही है। चंद्रमा के शेकलटन क्रेटर में दिख रहा है कैमरा एनीमेशन में वर्चुअल कैमरा शेकलटन क्रेटर के रिम पर है, जो आंशिक रूप से नीचे दाईं ओर दिखाई देता है। यह लगभग वही क्षेत्र है जिसे नासा अपने आर्टेमिस मून-लैंडिंग मिशन के लिए टॉरगेट कर रहा है। एजेंसी को उम्मीद है कि 2022 तक चंद्रमा के इस हिस्से में अपने मिशन को पूरा कर लेगा। इसमें रोबोटिक एक्सप्लोरेशन टीम को भी चंद्रमा की सतह पर भेजा जाएगा। आर्टेमिस मिशन की तैयारी कर रहा नासा एजेंसी ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि नासा का आर्टेमिस 1 मिशन को फरवरी 2022 में लॉन्च करने की उम्मीद है। इसे पहले के लिए शेड्यूल किया गया था, लेकिन तकनीकी खामियों के कारण इसमें देर होती चली गई। यह मिशन पहले चंद्रमा का गोल चक्कर लगाएगा, फिर इसको चंद्रमा की सतह पर उतारा जाएगा। एक निश्चिच अवधि तक चंद्रमा पर एक्सपेरिमेंट करने के बाद यह यान धरती पर वापस लौट आएगा। अंतरिक्ष यात्रियों को उतारने की प्लानिंग कर रहा नासा नासा के अगले मून मिशन का नाम आर्टेमिस-2 रखा गया है। इसमें एक चालक दल को चंद्रमा की परिक्रमा के लिए भेजा जाएगा। इसके लिए किसी कनाडाई अंतरिक्ष वैज्ञानिक का चयन भी कर लिया गया है। इस मिशन के लॉन्च होने की तारीफ 2023 में निर्धारित की गई है। नासा को उम्मीद है कि आर्टेमिस 3 एक लैंडिग मिशन होगा, जिसे चंद्रमा की सतह पर अंतरिक्षयात्रियों के साथ उतारा जाएगा।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3jQgN8F
via IFTTT
No comments:
Post a Comment