Friday, 22 October 2021

https://ift.tt/36CAGd7

एम्सटर्डम नीदरलैंड में एक मछुआरे ने एक विशालकाय सोने की तरह चमकदार पकड़ी। यह मछली खुद पानी से बाहर आकर मार्टिन ग्लैट्ज़ की नाव में चढ़ गई जिसे देखकर पहले तो वह घबरा गए। मार्टिन एक पेशेवर मछुआरे हैं जो नीदरलैंड की झील में अपने जुड़वा भाई ओलिवर के साथ मछली पकड़ रहे थे। उन्होंने अपने जीवन में कई कैटफिश पकड़ी हैं लेकिन ऐसी मछली उन्होंने अपने जीवन में नहीं देखी। लाइव साइंस से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने ऐसी कैटफिश पहले कभी नहीं देखी। मैं अभी भी आश्चर्यचकित हूं। फील्ड एंड स्ट्रीम के अनुसार इत्तेफाक से मार्टिन के 'जाल' में फंसी मछली एर वेल्स कैटफिश (Silurus glanis) है। आकार में काफी बड़ी यह प्रजाति यूरोप की नदियों और झीलों में बड़ी संख्या में पाई जाती है। यह मछली अपने विशालकाय आकार के चलते जानी जाती है। ये करीब 9 फीट लंबाई और 130 किलोग्राम वजन तक बड़ी हो सकती है। पीले रंग की वेल्स कैटफिश दुर्लभNOAA के मुताबिक मार्टिन को मिली मछली केले की तरह पीले रंग की है जो बेहद दुर्लभ है। ज्यादातर वेल्स कैटफिश गहरे हरे और काले रंग की होती हैं जिनके शरीर पर पीले रंग के धब्बे होते हैं। इस मछली में ल्यूसिज़्म होने का अनुमान लगाया जा रहा है, एक दुर्लभ आनुवंशिक विकार जो त्वचा और बालों के रंग को प्रभावित करता है। इससे पहले 2017 में, आयोवा में मिसिसिपी नदी में एक ल्यूसिस्टिक पीली कैटफ़िश देखी गई थी, जो स्थानीय अखबार हेराल्ड एंड रिव्यू में सुर्खियों में रही थी। अमेरिका में शख्स के हाथ लगा था खजानाइसी तरह अमेरिका के आरकंसॉ में एक शख्स को सुनहरी दुर्लभ बास मछली मिली थी जिसे बायॉलजिस्ट्स लाखों में एक कहते हैं। बीवर लेक में मछली पकड़ते वक्त जोश रॉजर्स के हाथ यह 'खजाना' लगा था। आरकंसॉ गेम ऐंड फिश कमिशन बायॉलजिस्ट जॉन स्टीन ने बताया है कि 'सुनहरी' बास मछली जेनेटिक गड़बड़ की वजह से ऐसी दिखती है। रॉजर्स ने बताया है कि पहले उन्हें मछली देखकर लगा कि कहीं यह बीमार तो नहीं। उन्होंने बताया कि काफी देर तक उन्होंने इसके बारे में सोचा नहीं। बाद में मछली की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया और दोस्तों को भेजा। लोगों के रिएक्शन देखने के बाद उन्हें लगा कि शायद उन्हें इसे वापस फेंकना नहीं चाहिए था।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3pFL8dR
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...