Friday, 22 October 2021

https://ift.tt/36CAGd7

मैड्रिड स्पेन के पूर्व राजा को उनके ही देश की खुफिया एजेंसी ने लड़कियों के हार्मोन वाला इंजेक्शन लगा दिया था। दावा किया जाता है कि जुआन कार्लोस को सेक्स का खूब शौक था और उनकी पांच हजार से ज्यादा महिलाओं के साथ संबंध थे। ऐसे में किसी देश के राजा का इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ सेक्स करने से देश को खतरा हो सकता था। यही कारण है कि खुफिया एजेंसी ने देश से निर्वासित राजा जुआन कार्लोस को किसी दूसरे देश में महिला हार्मोन का इंजेक्शन लगा दिया था। यह दावा स्पेन के एक पूर्व पुलिस प्रमुख ने संसदीय सुनवाई के दौरान किया है। पूर्व पुलिस प्रमुख ने लगाया सनसनीखेज आरोप द टाइम्स के अनुसार, इस सनसनीखेज आरोप को लगाने वाले पूर्व पुलिस प्रमुख जोस मैनुअल विलारेजो पर भी ब्लैकमेल करने और भ्रष्टाचार के मुकदमे चल रहे हैं। जोस मैनुअल विलारेजो ने एक संसदीय सुनवाई में कहा कि स्पेन की खुफिया एजेंसी नेशनल इंटेलिजेंस सेंटर (CNI) ने राजा जुआन कार्लोस की कामेच्छा को नियंत्रित करने के लिए महिला हार्मोन और टेस्टोस्टेरोन ब्लॉकर्स का इंजेक्शन लगाया था। राजा के सेक्स की लत को उस समय देश की सबसे बड़ी समस्या माना गया था। राजा को इंजेक्शन लगाने के पीछे थी खुफिया एजेंसी विलारेजो ने दावा किया कि इस ऑपरेशन के पीछे शनल इंटेलिजेंस सेंटर के तत्कालीन चीफ और पूर्व सम्राट के करीबी सहयोगी फेलिक्स सैन्ज़ रोल्डन का दिमाग था। उनके ही कहने पर राजा जुआन कार्लोस को महिलाओं के हार्मोन वाला इंजेक्शन लगाया गया था। हालांकि खुफिया एजेंसी के प्रमुख रोल्डन ने इस आरोप से साफ इनकार किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इसके बारे में तभी पता चला था जब राजा जुआन कार्लोस की पूर्व पत्नी कोरिन्ना ज़ू सायन-विट्गेन्स्टाइन ने उन्हें बताया था। इस समय अबू धाबी में हैं स्पेन के राजा जोस मैनुअल विलारेजो ने यह भी कहा कि पूर्व राजा इस समय अबू धाबी के एक लक्जरी होटल में रह रहे हैं। दावा किया जाता है कि डेनिश-जर्मन चैरिटी चलाने वाली महिला कोरिन्ना लार्सन, स्पेनिश गायिका सारा मोंटिएल, बेल्जियम की गवर्नेस लिलियन सार्टियाउ और इतालवी राजकुमारी मारिया गैब्रिएला डी सबोया का राजा जुआन कार्लोस के साथ संबंध था। पहले भी राजा को बताया जा चुका है सेक्स एडिक्ट यह कोई पहली घटना नहीं है जब स्पेन के पूर्व राजा जुआन कार्लोस पर सेक्स की लती होने का आरोप लगा है। इससे पहले स्पेनिश लेखक और सैन्य इतिहासकार अमादेओ मार्टिनेज इंगल्स ने 'जुआन कार्लोस: द किंग ऑफ 5,000 लवर्स' नाम की एक पुस्तक लिखकर ऐसे ही आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी पुस्तक में स्पेन के इस पूर्व राजा को सेक्स एडिक्ट के रूप में चित्रित किया है। हजारों महिलाओं के साथ स्पेनिश राजा ने किया था सेक्स किताब में दावा किया गया है कि केवल छह महीने की अवधि में राजा जुआन कार्लोस ने 62 महिलाओं के साथ संबंध बनाए थे। इतना ही नहीं, 1976 और 1994 के बीच राजा 2,154 महिलाओं के साथ सोए थे। स्पेनिश शाही परिवार के विशेषज्ञ पिलर आइरे ने मार्टिनेज इंगल्स के इस दावे की पुष्टि की है कि पूर्व राजा ने राजकुमारी डायना पर भी डोरे डाले थे। हालांकि डायना ने खुद इस बात से इनकार किया था कि उनका जुआन कार्लोस के साथ कोई संबंध था।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3Ea17Vt
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...