Monday, 4 October 2021

https://ift.tt/36CAGd7

मॉस्को किसी भी धार्मिक स्थल से उस धर्म के लोगों की आस्थाएं जुड़ी होती हैं। दूसरे धर्म के लोग भी इन पवित्र स्थलों का अनादर नहीं करते लेकिन रूस में एक कपल की अश्लील हरकत ने सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा भड़का दिया है। इस कपल ने दुनिया के एक मशहूर चर्च के सामने अश्लील पोज देते हुए एक तस्वीर खिंचवाई और उसे इंटरनेट पर अपलोड कर दिया। इस फोटो का कई लोगों ने कड़ा विरोध किया और ईसाई धर्म ने इस पर आपत्ति जताई। यह हरकत करने वाले ताजिकिस्तान के वीडियो ब्लॉगर का नाम रसलान बोबीव है। रसलान एक महिला के साथ रूस की राजधानी मॉस्को में टहल रहे थे। इस दौरान उन्होंने सेंट बेसिल कथीड्रल चर्च के सामने खड़े होकर एक अश्लील पोज में तस्वीर खिंचवाई। फोटो में महिला ने पुलिस के कपड़ों से मेल खाती जैकेट पहन रखी है। फोटो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हुई रूस में हंगामा मच गया। कोर्ट ने सुनाई 10 दिनों की सजालोगों की कड़ी प्रतिक्रिया आने के बाद पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए रसलान को गिरफ्तार कर लिया। उसे 10 दिन जेल की सजा सुनाई गई है। कुछ लोग धार्मिक तो कुछ इसे पुलिस का अपमान बता रहे हैं। पुलिस ने रसलान को 30 सितंबर को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने उसे 10 दिनों के लिए जेल भेज दिया है जिसके बाद उसे ताजिकिस्तान भेज दिया जाएगा। वीडियो बनाकर मांगी माफीअश्लील फोटो वायरल होने के बाद रसलान ने एक वीडियो बनाकर धार्मिक भावनाएं आहत करने के लिए माफी मांगी। रसलान ने वादा किया कि वह ऐसी हरकत दोबारा नहीं करेगा। रसलान एक पॉपुलर वीडियो ब्लॉगर है जो अजनबी लोगों के साथ प्रैंक वीडियो बनाता है। पहले भी वह कई वीडियो में मॉस्को पुलिस के साथ प्रैंक करते हुए नजर आ चुका है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2YiSbNy
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...