Saturday, 23 October 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वॉशिंगटन 'सिख फॉर जस्टिस' नाम के एक संगठन ने जारी किया है। इसमें न सिर्फ पंजाब बल्कि हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान, उत्तर प्रदेश के कई जिलों को खालिस्तान का हिस्सा दिखाया गया है। सिख फॉर जस्टिस अमेरिका का एक संगठन है जो भारत से पंजाब को अलग करके खालिस्तान बनाने की मांग का समर्थन करता है। संगठन का मुखिया प्रतिबंधित आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू है। भारत ने एक गैर-कानूनी संगठन के रूप में सिख फॉर जस्टिस पर 2019 में बैन लगा दिया था। खालिस्तान बनाने के लिए 2019 में 'पंजाब स्वतंत्रता जनमत संग्रह' के लिए अभियान शुरू करने के बाद यह प्रतिबंध लगाया गया था। संगठन की ओर से जारी नक्शे में पीला हिस्से को सिख राष्ट्र खालिस्तान बताया गया है। उत्तर प्रदेश के कई जिले शामिलदावा किया जा रहा है कि भारत के इन हिस्सों को काटकर खालिस्तान का निर्माण किया जाएगा। इसमें राजस्थान के बुंदी और कोटा जैसे जिले और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से लेकर सीतापुर तक कई जिलों को शामिल किया गया है। संगठन का मुखिया पन्नू उन 9 लोगों में शमिल है, जिन्हें केंद्र सरकार ने गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों के तहत आतंकवादी घोषित किया है। पन्नू के खिलाफ देशद्रोह के मामलेपंजाब पुलिस ने खालिस्तान समर्थक प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस के संस्थापक पन्नू और उसके साथियों के खिलाफ पिछले साल देशद्रोह एवं अलगाववाद के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए थे। अमृतसर में पन्नू पर भारतीय संविधान एवं राष्ट्रीय ध्वज जलाने तथा दूसरों को भी ऐसा करने के लिए उकसाने के आरोप में ये मामले दर्ज कराए गए थे। इसमें कहा गया था कि वीडियो में पन्नू समूचे सिख समुदाय के लोगों को जनमत संग्रह 2020 के पक्ष में और भारतीय संविधान के खिलाफ उकसाता दिख रहा है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3px2rNO
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...