Saturday, 9 October 2021

https://ift.tt/36CAGd7

चिंपैंजी को अपनी अनोखी हरकतों के चलते काफी लोकप्रिय जानवर माना जाता है। फिर वह इंसानों की तरह चलना हो, बैठना हो या फिर खाना खाना। अब एक चिंपैंजी को इंसानों की तरह कपड़े धोते हुए देखा गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में चिंपैंजी प्रफेश्नल तरीके से इंसानों की तरह कपड़े धोता नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो एक चिड़ियाघर का है। सबसे पहले चिंपैंजी एक पीले रंग की शर्ट पर साबुन लगाता है और फिर इसे हाथों से धोता है। वह कपड़े से दाग को साफ करने के लिए उसे ब्रश से भी साफ करता है। इस क्लिप को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स लोट-पोट हो गए। तीन हजार से ज्यादा ने किया लाइकचिंपैंजी एक बेहद समझदार जानवर होता है। वीडियो शेयर किए जाने के बाद अब तक इसे 3000 से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। कई लोगों ने इस पर कमेंट भी किया और यह क्लिप वायरल हो गई। हालांकि यह पहली बार नहीं जब किसी बंदर को कपड़े धोते हुए देखा गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह चिंपैंजी कहां का है। बंदरों की मजेदार हरकतेंइससे पहले चीन के एक चिंपैंजी को भी चिड़ियाघर में कपड़े धोते हुए देखा गया था। इस चिंपैंजी का नाम Yuhui बताया गया था जो बिल्कुल इंसानों की तरह कपड़े धोता था। इसी तरह एक शरारती बंदर ग्वालियर के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ऑफिल में एक कुर्सी पर बैठ गया था। बंदरों का झुंड एक सरकारी स्कूल के भीतर घुस आया था और एक बंदर कूदकर प्रिंसिपल ऑफिस की एक कुर्सी पर बैठ गया।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3Aqn28o
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...