
काबुल अफगानिस्तान के जलालाबाद में शनिवार को एक हमले में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। टोलो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार शाम को इस हमले को अंजाम दिया गया। इसमें बकायदा निशाना साधा गया था। अभी तक हमले की जिम्मेदारी किसी ओर से नहीं ली गई है। इससे पहले शुक्रवार को भी एक तालिबानी गाड़ी को निशाना बनाकर हमला किया गया था। माना जा रहा है कि इस्लामिक स्टेट इनके पीछे हो सकता है। टोलो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को जलालाबाद में हुए हमले में दो आम नागरिकों और दो तालिबानी लड़ाकों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। अभी किस संंगठन की ओर से हमले की जिम्मेदारी नहीं ली गई है। इससे पहले परवान प्रांत की राजधानी चारीकार में भी तालिबानी गाड़ी को निशाना बनाया गया था। इस मामले में तलाशी अभियान के बाद दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था। तालिबानी प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने बताया था कि इस्लामिक स्टेट के कई आतंकियों को ऑपरेशन में मार गिराया गया और कुछ को जिंदा पकड़ लिया गया। इस हमले में कुछ तालिबानी लड़ाकों के घायल होने की खबर है। अफगानिस्तान में तालिबान के आने के बाद से इस्लामिक स्टेट के हमले तेज हो गए हैं। पिछले महीने भी जलालाबाद को निशाना बनाया गया था जिनमें करीब 4 लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि, तालिबानी सरकार इस्लामिक स्टेट को ज्यादा बड़ा खतरा नहीं मानती है।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/39ZCYnp
via IFTTT
No comments:
Post a Comment