Tuesday, 26 October 2021

https://ift.tt/36CAGd7

जकार्ता इंडोनेशिया के पूर्व राष्‍ट्रपति सुकर्णो की बेटी सुकमावती सुकर्णोपुत्री एक बड़े घटनाक्रम में इस्‍लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि आज यानि मंगलवार को सुकमावती हिंदू धर्म अपनाएंगी। इसके लिए बाली में सुकर्णो सेंटर हेरिटेज एरिया में एक पारंपरिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। बाली में हिंदू धर्म से जुड़े कई मंदिर हैं और दुनियाभर से लोग इसे देखने आते हैं। सीएनएन इंडोनेशिया की रिपोर्ट के मुताबिक सुकमावती की दादी इदा अयू नयोमान राई श्रीमबेन हिंदू बनने के इस फैसले के लिए काफी हद तक वजह बनी हैं। सुकमावती के वकील ने मीडिया के इस फैसले की जानकारी दी और कहा कि उन्‍हें हिंदू धर्म की काफी वृहद जानकारी है। यही नहीं सुकमावती हिंदू धर्म की सभी सिद्धांतों और परंपराओं से पूरी तरह से वाकिफ हैं। सुकमावती के खिलाफ ईशनिंदा का केस सुकमावती अभी 70 साल की हैं और सुकर्णो की तीसरी बेटी हैं। उनसे छोटी पूर्व राष्‍ट्रपति मेगावती सुकर्णोपुत्री हैं। वह इंडोनेशिया नैशनल पार्टी की संस्‍थापक भी हैं। उन्‍होंने कांजेंग गुस्‍ती पानगेरान अदिपति आर्या से शादी की थी लेकिन वर्ष 1984 में उनका तलाक हो गया था। वर्ष 2018 में सुकमावती पर एक ऐसी कविता कहने का आरोप लगा था जिससे इस्‍लाम का अपमान हुआ। यही नहीं इंडोनेशिया के कट्टरपंथी मुस्लिम समूहों ने सुकमावती के खिलाफ एक ईशनिंदा का केस दर्ज कराया था। इसके बाद सुकमावती ने माफी मांगी थी। इंडोनेशिया में इस्‍लाम सबसे बड़ा धर्म है। यही नहीं दक्षिणपूर्वी एशियाई देश में दुनिया की सबसे ज्‍यादा मुस्लिम आबादी रहती है। इंडोनेशिया के बाली द्वीप पर बड़ी संख्‍या में हिंदू भी रहते हैं। यहां कई मंदिर बने हैं और रामायण का मंचन होता है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2Zmw5eh
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...