Wednesday, 27 October 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वॉशिंगटन ब्रह्मांड में धरती के अलावा किसी और ग्रह पर जीवन है या नहीं, इसको लेकर दुनियाभर में बहस छिड़ी हुई है। पिछले दिनों एक रहस्‍यमय रेडियो सिग्‍नल को लेकर अटकलों का बाजार गरम हो गया। माना गया कि यह रेडियो सिग्‍नल एलियन जीवन का एक संभावित संकेत है जो पास के ही किसी नक्षत्र मंडल से आ रहा है। अब ताजा शोध में पता चला है कि यह रेडियो सिग्‍नल किसी एलियन ने नहीं बल्कि धरती के किसी टूटे हुए कंप्‍यूटर से आ रहा है। 29 अप्रैल 2019 को यह अजीब रेडियो सिग्नल देखा गया और पांच घंटों से ज्‍यादा नहीं बना रहा। उस समय माना गया कि यह रेडियो सिग्‍नल Proxima Centauri से आ रहा है जो हमारे सूरज के पास स्थित सबसे नजदीकी सितारा है। यह हमारे सूरज से ठंडा है। इसलिए इसमें जीवन की संभावना वाला दायरा इसकी सतह से काफी करीब है। प्रोक्सिमा करीब 4.2 प्रकाश वर्ष दूर है। 'धरती की सतह से भेजा गया था रेडियो सिग्‍नल' ये सिग्‍नल 982 MHz के थे जो किसी इंसानी एयरक्राफ्ट या सैटलाइट से भेजा जाना अपने आप में दुर्लभ है। इसके आधार पर शोधकर्ताओं ने कहा कि यह एलियन तकनीक का काम हो सकता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि 29 अप्रैल के बाद ये सिग्‍नल कई बार स्‍कैन करने के बाद प्रोक्सिमा से नहीं देखे गए। जर्नल नेचर ऐस्‍ट्रोनॉमी में छपे दो नए शोध में कहा गया है कि ऐसा इसलिए हुआ क्‍योंकि वे प्रोक्सिमा से आ ही नहीं रहे थे। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया की खगोलविद सोफिया शेख ने कहा, 'यह इंसान की ओर से किसी तकनीक के जरिए बनाया गया व्‍यवधान था। संभवत: धरती की सतह से भेजा गया था।' इस सिग्‍नल को ऑस्‍ट्रेलिया में स्थित पार्केस मुर्रियांग रेडियो टेलिस्‍कोप से पकड़ा गया था। एलियन की तलाश के लिए इस तरह के टेलिस्‍कोप का इस्‍तेमाल किया जा रहा है और इसके लिए 10 करोड़ डॉलर का बजट रखा गया है। प्रोक्सिमा पर जीवन की संभावना मुश्किल धरती से सिर्फ 4.2 लाइट इयर दूर स्थित यह Proxima Centauri ग्रह अपने सबसे करीबी सितारे से उचित दूरी पर है लेकिन इस पर लगातार घातक रेडिएशन पहुंच रहा है। इस कारण इस पर जीवन की संभावना कम है। यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी के ऐस्ट्रोनॉमर्स की रिसर्च में पता चला है कि Proxima Centauri जैसे Red Dwarf सितारे से लगातार बड़ी मात्रा में सोलर फ्लेयर (Solar flare) और रेडियो बर्स्ट (radio burst) के जरिए आयनाइजिंग रेडिएशन (ionising radiation) निकलता है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3pHLBw4
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...