Friday, 1 October 2021

https://ift.tt/36CAGd7

लिस्बन महामारी के एक भयावह दौर से गुजरने के आठ महीने बाद आज पुर्तगाल दुनिया में बन चुका है। देश की 86 फीसदी आबादी यानी करीब 10.3 मिलियन लोगों को पूरी तरह से वैक्सीन लग चुकी है। जानकारी के मुताबिक टीकों के लिए पात्र लोगों, जिसमें 12 साल से अधिक उम्र के लोग शामिल हैं, में से 98 फीसदी को पूरी तरह से वैक्सीन लग चुकी है। पूर्व स्क्वाड्रन कमांडर ने संभाला वैक्सिनेशन प्रोग्रामकोरोना महामारी के दौर में यूरोपीय देश पुर्तगाल का हेल्थ केयर सिस्टम पूरी तरह से चरमरा गया था। राजधानी लिस्बन में अस्पताल भर चुके थे और हार मान चुके डॉक्टर लोगों से घरों पर ही इलाज करवाने की अपील कर रहे थे। जनवरी के आखिरी हफ्ते में करीब 2000 लोग वायरस की चपेट में आने से मारे गए। देश का वैक्सिनेशन प्रोग्राम भी बदहाली से जूझ रहा था। सरकार ने पुतर्गाल के डूबते जहाज को संभालने की जिम्मेदारी पूर्व सबमरीन स्क्वाड्रन कमांडर Vice Adm. Henrique Gouveia e Melo को दी। बूस्टर डोज ऑफर कर सकता है पुर्तगालएडमिरल गौविया ने कहा, 'चीजें बहुत अच्छी जा रही हैं। हम लगभग सामूहिक प्रतिरक्षा के बिंदु तक पहुंच चुके हैं।' शुक्रवार को पुर्तगाल ने अपने लगभग सभी कोरोना वायरस प्रतिबंधों को खत्म कर दिया। संक्रमण के नए मामलों में तेजी से गिरावट आई है। दैनिक मामलों का आंकड़ा 650 तक पहुंच गया है और मौतों की संख्या भी लगभग नगण्य है। अब पुर्तगाल जल्द ही बुजुर्गों और शारीरिक रूप से कमजोर लोगों को बूस्टर डोज ऑफर कर सकता है। सभी के टीका लगने पर कितना खतराअब कई पश्चिमी देशों की नजर पुर्तगाल की ओर हैं। इन देशों की कम से कम 20 फीसदी आबादी को टीका नहीं लगा है। इसके अलावा देश यह भी देखना चाहते हैं कि जब पूरे देश को वैक्सीन को वैक्सीन लग जाती है तब खतरे का स्तर क्या होता है? वैक्सिनेशन के मामले में पुर्तगाल के बाद यूएई का नाम आता है। यूएई में 82 फीसदी से ज्यादा लोगों को पूरी तरह से वैक्सीन लग चुकी है जबकि 91 फीसदी आबादी कम से कम डोज प्राप्त कर चुकी है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3l1WNk9
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...