स्टॉकहोम दुनियाभर में शांति को बढ़ावा देने वालों को हर साल नोबेल शांति पुरस्कार दिया जाता है। इस साल यह पुरस्कार किसे मिलेगा, इसे लेकर कई तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं। हालांकि नोबेल समिति ने अभी तक इस बात का कोई संकेत नहीं दिया है कि किसी व्यक्ति या समूह को इस सम्मान से नवाजा जाएगा। पिछले एक दशक में इस पुरस्कार से कई राजनयिक, चिकित्सक और राष्ट्रपति सम्मानित हो चुके हैं। इस साल भी इस रेस में कई नामांकन शामिल हुए हैं, जो अलग-अलग संगठनों और व्यक्तियों की ओर से आए हैं। नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित समूहों में कोरोना वायरस महामारी से निपटने में अपनी भूमिका के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) शामिल है और इस संगठन को भी यह पुरस्कार मिल सकता है। ब्रिटेन के सबसे बड़े सटोरियों में से एक रूपर्ट एडम्स का कहना है कि विजेता चुनना 'दुनिया का सबसे कठिन काम है।' सट्टेबाजों की पहली पसंद कौन?ओस्लो स्थित ‘पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट’ के निदेशक हेनरिक उरदल का कहना है कि इस साल के पुरस्कार के लिए महामारी एक महत्वपूर्ण पृष्ठभूमि है। नोबेल शांति पुरस्कार 2021 के उम्मीदवारों में बेलारूस की निर्वासित विपक्षी नेता स्वेतलाना तिखनोस्काया और रूसी विपक्षी नेता अलेक्सी नवलनी भी शामिल हैं। तिखनोस्काया ने 2020 में बेलारूस में शांतिपूर्ण विरोध का नेतृत्व किया, वह सट्टेबाजों की पसंदीदा हैं। जेल में बंद रूसी विपक्षी नेता अलेक्सी नवलनी भी विजेता हो सकते हैं। 10 दिसंबर को दिया जाता है शांति का नोबेलनोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा आठ अक्टूबर को की जाएगी। नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरुआत चार अक्टूबर को ‘चिकित्सा के लिए नोबेल पुरस्कार’ के साथ हो गई है। पांच अक्टूबर को भौतिकी, छह अक्टूबर को रसायन शास्त्र, सात अक्टूबर को साहित्य और 11 अक्टूबर को अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा की जाएगी। शांति और अन्य नोबेल पुरस्कार हर साल 10 दिसंबर को प्रदान किए जाते हैं।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2WSFRn7
via IFTTT
No comments:
Post a Comment