Tuesday, 26 October 2021

https://ift.tt/36CAGd7

ब्‍यूनस आयर्स धरती पर आज से करोड़ों साल पहले विशालकाय डायनासोर राज करते थे लेकिन एक ऐस्‍टरॉइड की टक्‍कर के बाद ये जीव खत्‍म हो गए। अब लैट‍िन अमेरिकी देश आर्जेंटीना में डायनासोर के 100 से ज्‍यादा अंडे मिले हैं। ये प्राचीन अंडे आर्जेंटीना में डायनासोर के एक कब्रिस्‍तान से मिले हैं। इन अंडों से अब दुनिया में पहली बार डायनासोर के झुंड में रहने के व्‍यवहार के बारे में पता चलता है। इन अंडों में अभी भ्रूण बने हुए हैं। इन अंडों के स्‍कैन से पता चला है कि ये सभी डायनासोर की एक ही प्रजाति से ताल्‍लुक रखते थे। इस प्रजाति का नाम Mussaurus patagonicus था। ये लंबी गर्दन वाले डायनासोर शाकाहारी होते थे। बताया जा रहा है कि यह डायनासोर का घोसला 19 करोड़ 30 लाख साल पुराना है और इसमें अभी 100 से ज्‍यादा अंडे मौजूद हैं। इन अंडों की मदद से अब जीवाश्‍मविज्ञानी शुरुआती डायनासोर की प्रजातियों के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे। 80 कंकाल और 100 से ज्‍यादा अंडे मिले चिकन के आकार के ये अंडे 8 से 30 के समूह में मिले हैं जिससे पता चलता है कि ये घोसलों में रहते थे और यह उनके बच्‍चे पैदा करने का साझा स्‍थल था। वैज्ञानिकों को डायनासोर के कंकाल भी मिले हैं। इन सभी सबूतों से पता चलता है कि डायनासोर झुंड में रहते थे। शोधकर्ता डिआगो पोल ने कहा, 'मैं इस स्‍थल पर एक सुंदर से डायनासोर के कंकाल के लिए गया था। हमें वहां पर 80 कंकाल और 100 से ज्‍यादा अंडे मिले हैं। इन अंडों में से कुछ के अंदर अभी भ्रूण बंद है। इससे पहले वैज्ञानिक यह मानते थे कि डायनासोर ने झुंड में रहना काफी बाद में जूरासिक काल में शुरू किया लेकिन अब इस अभूतपूर्व साक्ष्‍य से यह स्‍पष्‍ट हो गया है कि वे पहले भी झुंड में रहते थे। अभी तक डायनासोर के करीब 15 करोड़ साल पहले तक झुंड में रहने का साक्ष्‍य मिला था। अब यह काल 19 करोड़ पहले चला गया है। यह ताजा खोज डायनासोर के झुंड में रहने का सबसे शुरुआती सबूत है। आर्जेंटीना में सबसे पहले वर्ष 1970 के दशक में डायनासोर के कंकाल मिले थे।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3nqDnWg
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...