Wednesday, 27 October 2021

https://ift.tt/36CAGd7

मास्‍को रूस में एक गाय ने विचित्र बछड़े को जन्‍म दिया है जो अब दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गया है। बताया जा रहा है कि इस बछड़े का शरीर दो सूअर की तरह से और उसके दो सिर भी हैं। यह बछड़ा रूस के खाकस्सिया इलाके के मटकेचिक गांव का है। यह गाय एक किसान की है और उसने इस महीने म्‍यूटेंट बछड़े के जन्‍म के बारे में बताया था। दुखद बात यह रही कि बछड़े की कुछ ही समय बाद मौत हो गई और उसके कुछ दिन बाद गाय भी चल बसी। खाकस्सिया के कृषि और खाद्यान मंत्रालय के पशुओं के विभाग ने माना कि इस तरह के बछड़े का जन्‍म मटकेचिक गांव में हुआ है। उसने बताया कि यह गाय का पहला बच्‍चा था। विभाग ने कहा कि गाय के इस तरह से जेनेटिक बदलाव के साथ बछड़े को जन्‍म देने के पीछे जीनोम में बदलाव जिम्‍मेदार है। विभाग ने बताया कि पशुओं में म्‍यूटेशन के लिए उनके आंतरिक और बाहरी माहौल जिम्‍मेदार होते हैं। राजस्‍थान के सिकरौदा गांव में दो मुंह वाला बछड़ा पैदा हुआ यह म्‍यूटेशन क्रॉसब्रीडिंग के दौरान भी हो सकते हैं। पिछले महीने ही भारत के राजस्‍थान राज्‍य के धौलपुर जिले में पूरा सिकरौदा गांव में भी दो मुंह वाला बछड़ा पैदा हुआ था। उसकी दो गर्दन, दो मुंह, चार आंखें और चार कान थे। इस अजीब बछड़े को उसकी मां ने बिना की किसी मदद के जन्‍म दिया था। यह बछड़ा अभी स्‍वस्‍थ है और उसकी देखरेख की जा रही है। वहीं गांव के लोगों के लिए यह चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही में नीदरलैंड में एक मछुआरे ने एक विशालकाय सोने की तरह चमकदार पीले रंग की कैटफिश पकड़ी थी। यह मछली खुद पानी से बाहर आकर मार्टिन ग्लैट्ज़ की नाव में चढ़ गई जिसे देखकर पहले तो वह घबरा गए। मार्टिन एक पेशेवर मछुआरे हैं जो नीदरलैंड की झील में अपने जुड़वा भाई ओलिवर के साथ मछली पकड़ रहे थे। उन्होंने अपने जीवन में कई कैटफिश पकड़ी हैं लेकिन ऐसी मछली उन्होंने अपने जीवन में नहीं देखी। इस मछली में ल्यूसिज़्म होने का अनुमान लगाया जा रहा है, एक दुर्लभ आनुवंशिक विकार जो त्वचा और बालों के रंग को प्रभावित करता है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3vPNXtP
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...