बैंकॉक ऊंची-ऊंची इमारतों पर रस्सी के सहारे लटककर काम करने वाले मजदूर हर रोज अपनी जिंदगी को खतरे में डालते हैं। ऐसे ही कुछ मजदूर बैंकॉक में रस्सी से लटकते हुए एक गगनचुंबी इमारत की मरम्मत कर रहे थे कि तभी बिल्डिंग में रहने वाली एक महिला ने उनकी रस्सी काट दी। इमारत के ही एक निवासी की सूझबूझ से मजदूरों की जान बच गई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल महिला गुस्से में थी कि उसे बिल्डिंग में चल रहे काम के बारे में सूचित नहीं किया गया था। बिल्डिंग में काम कर रहे तीनों पेंटर 32वीं मंजिल से नीचे उतर रहे थे। जब वे 30वीं मंजिल पर पहुंचे तो उन्हें रस्सी पहले से ज्यादा भारी महसूस हुई। जब उन्होंने नीचे देखा तो पाया कि 21वीं मंजिल पर किसी ने खिड़की खोली और उसकी रस्सी काट दी। बिल्डिंग के एक निवासी ने बचाई जानहालांकि 26वीं मंजिल पर रहने वाले एक निवासी ने उन्हें अंदर आने दिया और उनकी जान बच गई। रस्सी काटने वाली महिला पर हत्या और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए गए हैं। थाईलैंड की राजधानी के उत्तर में पाक क्रेट पुलिस स्टेशन के प्रमुख कर्नल पोंगजक प्रीचाकरुनपोंग ने न्यूज एजेंसी एपी को इस बारे में जानकारी दी। महिला को हो सकती है 20 साल की जेल34 वर्षीय महिला ने शुरू में रस्सी काटने के आरोपों से इनकार किया था। हालांकि जब पुलिस ने कटी हुई रस्सी को फिंगरप्रिंट और डीएनए जांच के लिए भेजा तो उसने कबूल कर लिया। पोंगजक ने कहा कि महिला को अस्थायी रूप से रिहा कर दिया गया था। लेकिन हत्या के प्रयाक के आरोप में दोषी पाए जाने पर उसे 20 साल तक की जेल की सजा हो सकती है।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3Bndtrr
via IFTTT
No comments:
Post a Comment