मेलबर्न मेलबर्न के लोगों को आखिरकार दुनिया के सबसे लंबे लॉकडाउन से राहत मिल गई है। ऑस्ट्रेलियाई राज्य विक्टोरिया में कोरोना वायरस के भयानक प्रकोप के चलते लोगों को 262 दिनों तक घरों में कैद रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। आधी रात को जब लॉकडाउन खत्म हुआ तो लोग अपने घरों की बालकनी में आए और शोर मचाकर इस पल का जश्न मनाया। चिल्लाते लोगों के बीच गाड़ियों के हॉर्न भी सुने जा सकते थे। विक्टोरिया के प्रीमियर डेनियल एंड्रयूज इस हफ्ते प्रतिबंधों को खत्म करने पर सहमत हुए थे। राज्य ने अपना तय 70 फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य भी गुरुवार को हासिल कर लिया। वैक्सीन लोगों की जिंदगी में उम्मीद की एक किरण की तरह आई है। दो सालों में छह सख्त लॉकडाउन के बाद अब लोगों को उम्मीद है कि वे आम दिनों में वापस लौट सकते हैं और दोबारा अपने परिवार और दोस्तों से मिल सकते हैं। आधी रात को रेस्तरां और बार पहुंचे लोगलॉकडाउन खत्म होने का जश्न नए साल के जश्न जैसा था। रेस्तरां और बार ने रात 11:59 बजे अपने दरवाजों खोल दिए। खुशी से झूमते लोग जश्न मनाने के लिए देर रात रेस्तरां और बार में गए और गर्व से अपना वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट दिखाया। इस खास मौके पर ग्राहकों का स्वागत करने के लिए स्टाफ ने खास तैयारियां पहले ही कर ली थीं। शहर का सबसे निंदनीय और विवादित प्रतिबंध रात 9 बजे का कर्फ्यू अब खत्म कर दिया है। फेस मास्क उतारना होगा जल्दबाजीऑस्ट्रेलिया के सबसे राहत की बात यह है कि देश में कोरोना वायरस का सबसे बुरा दौर अब खत्म हो चुका है। हालांकि फेस मास्क न पहनना अभी भी जल्दबाजी होगी क्योंकि वायरस के नए वेरिएंट के वापस आने का खतरा अभी भी बना हुआ है। भले खत्म हो गया है लेकिन कई तरह के प्रतिबंध अभी भी लागू हैं। जिसमें सार्वजनिक कार्यक्रमों में मेहमानों की सीमित संख्या जैसे नियम शामिल हैं।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3poVj66
via IFTTT
No comments:
Post a Comment