इस्लामाबादपाकिस्तान में बढ़ती महंगाई के विरोध में पीएमएल-एन के एमपीए (विधायक) तारिक मसीह सब्जियों की माला पहनकर और साइकिल पर सवार होकर पंजाब विधानसभा के एक सत्र में हिस्सा लेने पहुंचे। पाकिस्तानी मीडिया से बात करते हुए मसीह ने कहा कि वह बढ़ती महंगाई के खिलाफ धरना करेंगे और साइकिल पर सवार होकर विधानसभा सत्र में हिस्सा होंगे। मसीह की सब्जियों की माला में आलू, टमाटर और शिमला मिर्च लगा हुआ था। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को पाकिस्तान की पंजाब विधानसभा के अंदर और बाहर विरोध प्रदर्शन देखा गया। विपक्षी सांसद तख्तियां लेकर आए और सरकार विरोधी नारे लगाए। यह प्रदर्शन ऐसे समय पर हो रहे हैं जब पाकिस्तान में महंगाई 70 साल में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक खाने की चीजों के दाम करीब दोगुने हो चुके हैं। घी, तेल, चीनी, आटा और मुर्गियों की कीमतें अपने उच्च स्तर पर पहुंच चुकी हैं। गरीब से लेकर मध्यम वर्ग सब बेहालपीएमएल-एन के अध्यक्ष शाहबाज शरीफ के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया, 'देश महंगाई, आर्थिक तबाही और बेरोजगारी की कीमत चुका रहा है और सरकार को इस बात का अहसास ही नहीं है कि सिर्फ गरीब ही नहीं बल्कि वाइट कॉलर जॉब वालों को भी इसने कुचल दिया है।' विश्वबैंक से लेकर आईएमएफ तक लोन मिलने में निराशा मिलने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के आगे झोली फैलाना आखिर काम कर गया था। सऊदी फंड फॉर डिवलपमेंट ने ऐलान किया है कि वह स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान में 3 अरब डॉलर जमा करेगा ताकि पाकिस्तान के विदेशी मुद्राकोष की मदद की जा सके। दिवालिया होने की कगार पर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्थासऊदी अरब ने पाकिस्तान को यह बड़ी राहत ऐसे समय पर दी है जब देश की अर्थव्यवस्था दिवालिया होने की कगार पर है। जिओ न्यूज के मुताबिक सऊदी फंड ने यह भी बताया कि एक आधिकारिक निर्देश जारी किया गया है जिसके तहत इस साल तेल उत्पादों के व्यापार के वित्तपोषण के लिए पाकिस्तान को 1.2 अरब डॉलर दिया जाएगा। पाकिस्तान को मिलने जा रही इस सऊदी मदद की पुष्टि पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी और ऊर्जा मंत्री हमद अजहर ने की थी।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/2XSamde
via IFTTT
No comments:
Post a Comment