दुबई भारत के 'राष्ट्रपिता' महात्मा गांधी की 152वीं जयंती पर संयुक्त अरब अमीरात के दुबई स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर उनकी तस्वीर शनिवार को प्रदर्शित की गई। पूरी दुनिया में गांधी जयंती को 'अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस' के तौर पर मनाया जाता है। पूरी दुनिया के नेता और वैश्विक संगठन महात्मा गांधी के अहिंसा और सहिष्णुता के संदेश को याद करते हैं। गांधी हर देशवासी के लिए आदर्शमहात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। आज 152 साल बाद भी इस दिन को पूरी दुनिया में याद किया जाता है। शनिवार को केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दुबई में भारत के महावाणिज्य दूतावास में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रपिता और हर देशवासी के लिए आदर्श हैं। इंटरनेट पर वायरल बुर्ज खलीफा का वीडियो का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। कई लोगों ने इसे पसंद किया और शेयर करते हुए गांधी को श्रद्धांजलि की। भारत और पूरी दुनिया में 2 अक्टूबर को किसी त्योहार की तरह मनाया जाता है। ब्रिटिश हुकूमत से आजादी दिलाने के लिए गांधी ने अहिंसा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया। पूरी दुनिया में फैला अहिंसा का संदेशकई गिरफ्तारियों, आंदोलनों और लंबी भूख हड़ताल के बाद आखिरकार 15 अगस्त 1947 को देश भारत को आजादी मिल गई। 'बापू' की इस जीत से पूरी दुनिया प्रभावित हुई और उनका 'अहिंसा' का संदेश चारों ओर फैल गया।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3l3ZSAf
via IFTTT
No comments:
Post a Comment