मॉस्को पंडोरा पेपर्स लीक मामले में अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का नाम सामने आ रहा है। दुनिया के कुछ शीर्ष पदों पर बैठे लोगों के गुप्त वित्तीय लेन-देन की जानकारी देने वाले दस्तावेजों में पुतिन की कथित गर्लफ्रेंड का भी नाम शामिल है। वित्तीय दस्तावेज दावा करते हैं कि पुतिन की प्रेमिका 100 मिलियन डॉलर संपत्ति की मालकिन है। पंडोरा पेपर्स में सैकड़ों वैश्विक नेताओं के नाम शामिल हैं। इसमें पुतिन से जुड़े कई लोग, मशहूर हस्तियां और कुछ अमीर लोगों के नाम भी हैं। दस्तावेजों में पुतिन की मोनाको में स्थित गुप्त संपत्ति का भी जिक्र है। इसमें विदेश में स्थित एक कंपनी के बारे में खुलासा किया गया जिसका स्वामित्व कथित रूप से उनकी गर्लफ्रेंड के पास है। दावा किया जा रहा है उनकी प्रेमिका ने एक अपार्टमेंट खरीदा था जिसकी कीमत 4.1 मिलियन डॉलर है। यह लग्जरी फ्लैट ब्रोकविले डेवलपमेंट लिमिटेड द्वारा खरीदा गया। पंडोरा पेपर्स में खुलासा हुआ है कि फ्लैट की मालकिन Svetlana Krivonogikh नाम की एक महिला है। 100 मिलियन डॉलर की मालकिनपुतिन के साथ दोस्ती के बाद यह महिला 100 मिलियन डॉलर संपत्ति की मालकिन बन गई। इसमें सेंट पीटर्सबर्ग में एक फ्लैट, मॉस्को में जमीन और लग्जरी क्रूज भी शामिल है। रूस के खोजी आउटलेट Proekt के मुताबिक कभी साफ-सफाई का काम करने वाली अमीर महिला और पुतिन का एक बच्चा भी है। पुतिन की प्रेमिका से जुड़ा गुप्त वित्तीय लेनदेन सितंबर 2003 में मोनाको में हुआ था। पहचान बदलकर खरीदा फ्लैटकैसीनो के ठीक नीचे एक आलीशान फ्लैट खरीदा गया। फ्लैट के खरीदार की पहचान रहस्यमयी थी। आधिकारिक रूप से खरीदार एक विदेशी कंपनी Brockville Development Ltd.थी। इस कंपनी का स्वामित्व दो लोगों के पास था, पहले सेफ्टन सिक्योरिटीज और बाद में रेडनर इन्वेस्टमेंट्स एसए। संपत्ति का असली खरीदार पर्दे के पीछे छिपा हुआ था। पंडोरा पेपर्स ने इसका खुलासा किया कि 2003 में एक 28 साल की महिला Svetlana Krivonogikh इसकी असली मालकिन थी। पुतिन के संपर्क में आने के बाद बदले दिनकुछ सालों बाद यह महिला देखते ही देखते अरबों की संपत्ति की मालकिन बन गई। उसने अपने होमटाउन सेंट पीटर्सबर्ग में एक आलीशान फ्लैट खरीदा। Krivonogikh का अतीत बेहद साधारण था। वह एक स्टोर में क्लीनर का काम करती थी और एक बिजनस स्टूडेंट थी। दावा किया जा रहा है कि पुतिन के संपर्क में आने के बाद उसके दिन बदल गए।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3De0lpX
via IFTTT
No comments:
Post a Comment