Friday, 8 October 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वॉशिंगटन वैज्ञानिकों का मानना है कि मंगल ग्रह पर कभी जीवन रहा होगा। अरबों साल पहले जब यहां वायुमंडल मौजूद था, तब लाल ग्रह कैसा दिखता था, इसकी झलक धरती के भी कुछ कोनों में दिखती है। ये जगहें मंगल पर जीवन की खोज से जुड़े एक्सपेरिमेंट्स में अहम भूमिका निभाती हैं। ऐसी ही एक तस्वीर अमेरिकी स्पेस एजेंसी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसे देखकर पहचानना मुश्किल हो जाता है कि यह इस दुनिया की है या मंगल की। नासा ने बताया है कि मंगल ग्रह की सतह पर आज ऐसे नीले, सुनहरे-से पानी के नजारे देखने को नहीं मिलते हैं लेकिन Perseverance रोवर आज जिस में जीवन के निशान खोज रहा है, वह कभी ऐसा ही दिखता होगा। वैज्ञानिकों का मानना है कि 3.5 अरब साल पहले यहां एक झील और नदी का डेल्टा रहा होगा तुर्की में है यह झील नासा ने जो तस्वीर शेयर की है, वह तुर्की की है। यहां का साल्डा झील इलाका वैज्ञानिकों के लिए बेहद अहम है। उनका मानना है कि मंगल ग्रह अरबों साल पहले इसके जैसा ही रहा होगा। यहां सूक्ष्मजीवियों (microbes) ने खनिजों और तलछट को पानी में रोककर इस झील को लंबे वक्त में बनाया है। इस झील को हमारे ग्रह के सबसे प्राचीन जीवाश्मों का ठिकाना माना जाता है। क्यों खास है Jezero Crater? वैज्ञानिकों को उम्मीद है की धरती पर सूक्ष्मजीवियों के जीवाश्मों को स्टडी करके, पानी और तलछट में मौजूद ऐसे जीवन को खोजने में मदद मिल सकेगी। इससे मंगल ग्रह पर अरबों साल पहले रहे हालात के बारे में जानकारी जुटाना आसान हो जाएगा। यह क्रेटर 28 मील चौड़ा हw और यह Isidis Planitia नाम के मैदानी इलाके के पश्चिमी छोर पर है। यह मंगल के ईक्वेटर से उत्तर में हैं। माना जाता है कि Isidis Planitia में एक प्राचीन उल्कापिंड आ गिरा था जिससे 750 मील का गड्ढा बन गया था। बाद में एक छोटा उल्कापिंड यहां गिरा और Jezero Crater बन गया। वैज्ञानिकों का मानना है कि Jezero कभी पानी से भरा हुआ करता था और यहां किसी प्राचीन नदी का डेल्टा था। 3.5 अरब साल पहले नदियों के पानी से ये झील बनी थी।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3FtSoic
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...