अबू धाबीसंयुक्त अरब अमीरात में एक भारतीय की किस्मत एक बार फिर चमक गई है। हर महीने आयोजित होने वाले सीरीज के 232वें ड्रॉ में भारतीय नागरिक नहील निजामुद्दीन ने Dh10 मिलियन यानी करीब 20 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का बंपर इनाम जीता है। इस ड्रॉ का आयोजन रविवार को हुआ था जिसमें नहील ने 26 सितंबर को खरीदे टिकट पर पुरस्कार जीता जिसका नंबबर 278109 था। नहीं लग रहा कोई नंबरमूलतः केरल के रहने वाले नहील के दोनों नंबरों से फिलहाल कोई संपर्क नहीं हो पाया है। फोन करने पर अंग्रेजी और मलयालम में बताया जा रहा है कि इनकमिंग कॉल की सुविधा उपलब्ध नहीं है। उनका दूसरा नंबर पर पहुंच से बाहर आ रहा है। आयोजकों का कहना है कि वे नहील तक पहुंचने और उनसे संपर्क करने की लगातार कोशिश करते रहेंगे। दूसरा पुरस्कार सऊदी अरब में रहने वाले भारतीय प्रवासी Angelo Fernandes ने जीता है। उन्हें 25 सितंबर को खरीदे टिकट नंबर 000176 पर जीत मिली है। दुबई में भारतीय ने जीते करोड़ों इससे पहले दुबई में रहने वाले एक भारतीय प्रवासी ने दुबई के में हिस्सा लिया था और इस फैसले ने उनकी जिंदगी को पूरी तरह से बदल दिया। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का फैसला उन्होंने आखिरी के कुछ घंटों में लिया। दुबई के रहने वाले मीर ने विजेता के नाम की घोषणा होने से सिर्फ पांच घंटे पहले इसमें हिस्सा लिया था। मीर इस साल महजूज ड्रॉ के 15वें करोड़पति बने हैं। पत्नी को देखकर लिया हिस्साभारतीय नागरिक ने 44वें साप्ताहिक मुकाबले में दूसरा स्थान प्राप्त किया और Dh1 मिलियन का इनाम जीता। दुबई में सेल्स मैनेजर का काम करने वाले 34 साल के मीर ने कहा, 'लाइव ड्रॉ से पांच घंटे पहले मैंने सोचा कि मुझे भी इसमें हिस्सा लेना चाहिए। काम में व्यस्त होने के कारण मैंने रिजल्ट भी नहीं चेक किया।' मीर की पत्नी अक्सर महजूज ड्रॉ में हिस्सा लेती रहती हैं। दो हफ्ते पहले मीर की पत्नी ने Dh1000 का इनाम जीता था।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3iwk6Rv
via IFTTT
No comments:
Post a Comment