Saturday, 2 October 2021

https://ift.tt/36CAGd7

लंदन आज से लाखों साल पहले गुफा मानव अपनी जिंदगी कैसे बिताते थे? इस सवाल का जवाब काफी हद तक हमें पता है लेकिन हर नई प्राचीन जीवन को लेकर नया खुलासा करती है और हमें चौंका देती है। जिब्राल्टर में एक 40,000 साल पुरानी गुफा की खोज की गई है जो यह पता लगाने में वैज्ञानिकों की मदद करेगी कि गुफाओं में रहने वाले मानव की जिंदगी कैसी थी। हालांकि अनुमान है कि पूरी गुफा की खोज में पुरातत्वविदों को कई दशक या उससे भी ज्यादा का समय लग सकता है। बच्चे का दांत सबसे अहम खोजयूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में वैनगार्ड और गोरम जैसी गुफाएं शामिल हैं। अब एक खुदाई में खोजे गए 13 मीटर के नए हिस्से ने इस स्थल को रिसर्च के लिए एक महत्वपूर्ण क्षेत्र बना दिया है। जिब्राल्टर नेशनल म्यूजियम के पुरातत्वविदों ने वैनगार्ड गुफा के पिछले हिस्से में एक बड़े चैंबर की खोज की है। अब तक की अहम खोजों में एक दूध का दांत शामिल है जिसे गुफा मानव के चार साल के बच्चे का माना जा रहा है। जंगली जानवरों के अवशेषचैंबर में खोज के शुरुआती चरण में कुछ जंगली जानवरों के अवशेष मिले हैं जिनमें गिद्ध और लकड़बग्घा शामिल है। खोजकर्ताओं को दीवारों पर कुछ निशान भी मिले हैं जो संभवतः किसी अज्ञात मांसाहारी पशु द्वारा बनाए गए हैं जिसका पता लगाया जा रहा है। गुफा से एक घोंघे की भी खोज की गई है। रिसर्चर्स का मानना है कि इसे गुफा में लाया गया होगा। चैंबर से कुछ ऐसे भी सबूत मिले हैं जो प्राचीन भूकंप की ओर इशारा करते हैं। इतिहास की पहली झलकगुफा की खुदाई पहली बार 1997 में की गई थी और परियोजना की शुरुआत 2012 में हुई थी। इस परियोजना का उद्देश्य गुफा में दफन चैंबर और रास्तों की खोज करना था। जिब्राल्टर के मंत्री जॉन कोर्टेस ने कहा कि यह रोमांचक खोज हमारे इतिहास का नया अध्याय खोल रही है। वैनगार्ड गुफा को अच्छी तरह जान लेने के बाद मैं यह अक्सर सोचता था कि रेत के पीछे क्या हो सकता है। अब हमें इसकी पहली झलक मिलने लगी है।'


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3l4lY5y
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...