Monday, 25 October 2021

https://ift.tt/36CAGd7

लंदन टिकटॉक यूजर्स एक वायरल वीडियो को देखने के बाद डरे हुए हैं। लोग अब तक का सबसे 'भुतहा' वीडियो करार दे रहे हैं। वीडियो में दो पालतू कुत्ते आपस में लड़ते नजर आ रहे हैं। कुत्तों की मालकिन शेनीफैंग इसकी सीसीटीवी फुटेज को दोबारा देख रही थीं कि तभी उन्हें एहसास हुआ है कि इस अजीबोगरीब वीडियो में 'भूत' है। शैनी ने @user3228721954538 नाम के अपने अकाउंट से यह क्लिप शेयर की है। उन्होंने यूजर्स से काले कुत्ते को ध्यान से देखने के लिए कहा। शैनी ने लिखा, 'शुरुआत में तेजी से भौंकने के लिए माफ करें। मेरे काले कुत्ते को ध्यान से देखिए। भूत उसके कॉलर को उसकी क्रेट में उतार देता है।' वीडियो की शुरुआत में उनके दोनों कुत्तों को एक दूसरे पर जोर-जोर से भौंकते हुए देखा जा सकता है। दोनों अलग-अलग क्रेट में मौजूद हैं और लगातार एक दूसरे पर भौंकते हैं। अपने आप नीचे गिर गया कॉलरवीडियो के शुरुआती 25 सेकेंड तक यही चलता कि तभी अचानक से दोनों एकदम शांत हो जाते हैं और कुछ देर के लिए बिल्कुल सतर्क और चुपचाप खड़े रहते हैं। दाईं ओर बंधा काला कुत्ता कुछ फुसफुसाता है और अचानक वापस अपने पिंजरे में आ जाता है। तभी उसका कॉलर अजीबोगरीब ढंग से खुद नीचे गिर जाता है। इस क्लिप के आधार पर शैनी को लगता है कि वहां भूत था और कई यूजर्स ने उनकी हां में हां मिलाई है। 'कुत्तों की चुप्पी परेशान करने वाली'शेयर किए जाने के बाद से अब तक वीडियो को 10 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और हजारों लोग कमेंट में इसे भुतहा बता चुके हैं। एक यूजर ने लिखा कि मैंने भूत का ऐसा असली वीडियो कभी नहीं देखा। दूसरे यूजर ने लिखा कि दोनों शांत हो गए क्योंकि उन्होंने एनर्जी को महसूस किया। लोगों ने इसे 'परेशान करने वाली चुप्पी' करार दिया। हालांकि कुछ लोगों ने कुत्ते का कॉलर गिरने के अपने कारण दिए और भूत वाली बात को खारिज कर दिया।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3mdlScK
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...