
वॉशिंगटन अमेरिकी सेना दुनिया का सबसे शक्तिशाली लेजर हथियार बना रही है। यह लेजर वेपन करीब 300 किलोवाट का होगा और इसका अगले साल परीक्षण किया जाएगा। इस हथियार को जनरल अटामिक्स इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिस्टम और बोइंग कंपनी मिलकर बना रही हैं। यह एक जहाज के कंटेनर के आकार का होगा और विशाल ट्रक पर इस हथियार को रखा जाएगा। यह अब तक बनाए गए लेजर वेपन में सबसे शक्तिशाली होगा। जनरल अटामिक्स के अध्यक्ष स्कॉट फोर्ने ने कहा, 'बेहद ताकतवर, छोटा सा लेजर हथियार अब तक बनाए गए हथियारों में सबसे घातक है।' अमेरिकी नौसेना ने सबसे पहली बार 'लॉज' नामक लेजर वेपन को वर्ष 2014 में बनाया था। इसे यूएसएस पेंस पर तैनात किया गया था। उस समय इस हथियार की क्षमता 30 किलोवाट थी। ज्यादातर सेनाओं के लेजर हथियार 30 से लेकर 100 किलोवाट तक के होते हैं। मिसाइलें, ड्रोन, फाइटर जेट और हेलिकॉप्टर होंगे खाक इसकी मदद से किसी ड्रोन विमान को पलक झपकते ही मार गिराया जा सकता है। अमेरिका के इस नए हथियार से उसकी मारक क्षमता कई गुना बढ़ गई है। आमतौर पर ये हथियार कई तरह के फाइबर लेजर पर आधारित होते हैं और बाद में एक बीम से किरणे निकलती हैं तथा दुश्मन खाक हो जाता है। इस नए लेजर वेपन में कई शीशे लगाए गए हैं जो आपस में जुड़े हुए हैं। यह नया लेजर हथियार अमेरिकी सेना के उस प्रॉजेक्ट का हिस्सा है जिसके जरिए आकाश से आने वाले खतरों से निपटने के लिए रक्षात्मक लेजर हथियार बनाया जाना है। पिछले साल अमेरिकी सेना ने एक 10 किलोवाट के लेजर को मात देने वाले मोर्टार गोले का प्रदर्शन किया था। विशेषज्ञों का कहना है कि इतने शक्तिशाली लेजर हथियार की मदद से बड़े लक्ष्यों और तेजी से कई लक्ष्यों को तबाह किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के शक्तिशाली लेजर वेपन से आने वाले समय में बलिस्टिक मिसाइलों, क्रूज मिसाइलों, ड्रोन, फाइटर जेट और हेलिकॉप्टर का खात्मा किया जा सकेगा।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3w2Cvel
via IFTTT
No comments:
Post a Comment