Wednesday, 24 November 2021

https://ift.tt/36CAGd7

लंदन खुद को सिख बताने वाले और विभाजनकारी विचारधारा को बढ़ावा देने वाले लोगों की फेक सोशल मीडिया प्रोफाइल के नेटवर्क का खुलासा हुआ है। बीबीसी के साथ साझा की गई एक रिपोर्ट में इस नेटवर्क में शामिल 80 अकाउंट्स की जानकारी दी गई है, जिन्हें अब सस्पेंड कर दिया गया है क्योंकि वे फेक थे। इस अभियान में 'हिंदू राष्ट्रवाद' और 'भारत सरकार समर्थित विचारधारा' को बढ़ावा देने के लिए ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल किया गया था। रिपोर्ट के लेखक बेंजामिन स्ट्रिक के अनुसार इस नेटवर्क का उद्देश्य 'सिख स्वतंत्रता, मानवाधिकारों और मूल्यों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर धारणाओं को बदलना' प्रतीत होता है। हालांकि इस नेटवर्क के भारत सरकार से संबंधित होने का कोई सबूत नहीं मिला है। नेटवर्क ने 'पपेट' अकाउंट का इस्तेमाल किया, जो फेक थे और असली लोग उनका इस्तेमाल करते थे। फर्जी प्रोफाइल में सिख नामों का इस्तेमाल किया गया और 'असली सिख' होने का दावा किया गया। दो तरह के हैशटैग का किया इस्तेमालउन्होंने बढ़ावा देने के लिए हैशटैग #RealSikh और बदनाम करने के लिए #FakeSikh का इस्तेमाल किया। यह रिपोर्ट गैर-लाभकारी संगठन सेंटर फॉर इंफॉर्मेशन रेजिलिएंस (सीआईआर) ने तैयार की है। इसमें पाया गया कि नेटवर्क के कई अकाउंट्स ने अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक ही फेक प्रोफाइल का इस्तेमाल किया। इन अकाउंट्स के नाम, प्रोफाइल फोटो और कवर फोटो एक जैसे थे और इनसे एक जैसी पोस्ट पब्लिश की गई थी। किसान आंदोलन को बदनाम करने की साजिशकई अकाउंट्स में पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की ऐक्सट्रेस सहित मशहूर हस्तियों की प्रोफाइल फोटो का उपयोग किया गया है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के विरोध के एक साल बाद तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को रद्द करने की घोषणा की थी। इस नेटवर्क ने लगभग एक साल से चल रहे किसान आंदोलन और 'खालिस्तान स्वतंत्रता आंदोलन' को टारगेट किया था। रिपोर्ट के अनुसार अकाउंट्स ने सिख स्वतंत्रता की विचारधारा को चरमपंथ के रूप में लेबल करने की मांग की और दावा किया कि किसानों के विरोध प्रदर्शन को 'खालिस्तानी आतंकवादियों' ने कैप्चर कर लिया है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3HLvmol
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...