लंदन दुनिया की दिग्गज कंपनी रोल्स रॉयस ने विश्व के सबसे तेज उड़ने वाले इलेक्ट्रिक प्लेन को बनाने में सफलता हासिल की है। यह विमान 623 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से उड़ान भरने में सक्षम है। इसके साथ ही रोल्स रॉयस के इस पूरी तरह से इलेक्ट्रिक इस प्लेन ने वर्तमान 212 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार के रेकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस विमान का नाम 'स्प्रिट ऑफ इनोवेशन' दिया गया है। इसकी बैट्री से 7,500 स्मार्टफोन को आसानी से चार्ज किया जा सकता है। इस विमान ने ताजा टेस्ट में करीब 3 किमी की दूरी को मात्र 11 मिनट में पूरा कर लिया। इस तरह रोल्स रॉयस के प्लेन ने रफ्तार का नया रेकॉर्ड कायम किया है। वहीं इस विमान ने 202 सेकंड के अंदर 3 हजार मीटर की ऊंचाई को हासिल कर लिया जो पहले के रेकॉर्ड से 60 सेकंड कम है। इस आंकड़े को अब अंतरराष्ट्रीय संस्था के पास दर्ज कराया गया है ताकि उसकी पुष्टि हो सके। एक बार चार्ज करने पर 30 मिनट तक आसानी से उड़ान संभव रोल्स रॉयस कंपनी के सीईओ वॉरेन ईस्ट ने कहा कि यह विमानों के कार्बन मुक्त होने के सपने को पूरा करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि है जो 'जेट जीरो' की अवधारणा को वास्तविकता बनाएंगे। रोल्स रॉयस ने कहा कि यह विमान एक बार चार्ज करने पर 30 मिनट तक आसानी से उड़ान भर सकता है। उन्होंने कहा कि हम अभी अभी एक ऐसी तकनीक पर काम कर रहे हैं जिसके तहत मात्र एक बार चार्ज करने के बाद 160 किलोमीटर की यात्रा की जा सकेगी। इस टेस्ट उड़ान को ब्रिटिश सेना के टेस्टिंग साइट पर 16 नवंबर को पूरा किया गया था। इस उड़ान के दौरान विमान ने 623 किमी प्रति घंटे की रफ्तार को हासिल किया। इससे पहले सिमेंस के इलेक्ट्रिक प्लेन साल 2017 में 212 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार का रेकॉर्ड बनाया था। रोल्स रॉयस के इस नए प्लेन में 400kW का पावर ट्रेन लगा है और 6,480 सेल्स वाली बैट्री लगी है। यह बैट्री इतनी बड़ी है कि 7,500 स्मार्टफोन को आसानी से चार्ज किया जा सकता है। यह पूरा सिस्टम प्रोपेलर्स को 2200 आरपीएम की रफ्तार से घुमाता है जो वॉशिंग मशीन की रफ्तार का दोगुना है। इस प्लेन की बैट्री गरम न हो इसके लिए उसमें खास सुरक्षा उपाय किए गए हैं।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3r2W9GO
via IFTTT
No comments:
Post a Comment