मॉस्को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 21वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए 6 दिसंबर को नई दिल्ली की आधिकारिक यात्रा करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इसकी जानकारी दी है। वहीं रूसी दूतावास ने बताया कि रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु छह दिसंबर को दोनों देशों के बीच '2+2' मंत्रिस्तरीय वार्ता के लिए भारत आएंगे। लावरोव और शोइगु विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक करेंगे। दूतावास के एक प्रवक्ता ने कहा, '6 दिसंबर को, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु के साथ नई दिल्ली में अपने भारतीय समकक्षों एस जयशंकर और राजनाथ सिंह के साथ वार्ता करेंगे।' उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि मंत्री एशिया-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति और अफगानिस्तान तथा सीरिया के घटनाक्रम सहित प्रमुख क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर गहन चर्चा करेंगे। भविष्य में भी होती रहेगी बातचीतरूस हिंद-प्रशांत को एशिया-प्रशांत के रूप में संदर्भित करता है। प्रवक्ता ने कहा कि दोनों पक्षों के शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) और रूस-भारत-चीन (आरआईसी) त्रिपक्षीय बैठक में भी विचारों का आदान-प्रदान करने की उम्मीद है। प्रवक्ता ने कहा, 'भविष्य में, रूस और भारत के बीच वैकल्पिक तौर पर समय- समय पर इस प्रारूप में वार्ता आयोजित करने का इरादा है।' दूसरी विदेश यात्रा पर भारत आ रहे पुतिनभारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया समेत कुछ देशों के साथ '2+2' मंत्रिस्तरीय वार्ता करता रहा है, जिसमें दोनों देशों के दो-दो मंत्री शामिल होते हैं। इससे पहले पुतिन ने साल 2018 में भारत की यात्रा की थी। पुतिन का यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है कि जब भारत को इस साल के आखिर तक एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम मिलने जा रहा है। इस साल यह पुतिन की दूसरी विदेश यात्रा है। इससे पहले वह जिनेवा में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मिलने के लिए गए थे।
from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3p03aVX
via IFTTT
No comments:
Post a Comment