Saturday, 27 November 2021

https://ift.tt/36CAGd7

वाशिंगटन अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने 26/11 हमलों की 13वीं बरसी पर मुंबई वासियों की सहनशीलता की तारीफ की। उन्होंने पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा 2008 में किए गए नरसंहार के दोषियों को जल्द सजा देने की जरूरत पर जोर दिया। उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 2008 को लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादी समुद्री मार्ग से मुंबई पहुंचे थे। उन्होंने कई स्थानों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी। इस भीषण हमले में 18 सुरक्षा कर्मियों समेत 166 लोगों की मौत हो गई थी। हमलों में मारे गए लोगों में छह अमेरिकी भी शामिल थे। ब्लिंकेन ने शुक्रवार को ट्वीट किया, 'मुंबई में 26/11 आतंकवादी हमले को हुए 13 साल बीत गए हैं। आज बरसी पर हम छह अमेरिकियों समेत सभी मृतकों को और मुंबई वासियों की सहनशीलता को याद करते हैं। अपराधियों को सजा दिए जाने का लंबे समय से इंतजार है।' 26/11 स्मारक पर पहुंची अमेरिकी उप विदेश मंत्रीअमेरिका की उप विदेश मंत्री वेंडी शर्मन ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका और भारत एकजुट हैं। उन्होंने कहा, 'मुंबई की हाल की मेरी यात्रा में मैं भयानक आतंकवादी हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए ताज महल पैलेस होटल में 26/11 स्मारक पर गई थी।' सांसद एलिसे स्टेफनिक ने कहा, 'मुंबई में आतंकवादी हमले की 13वीं बरसी पर आज हम इसमें जान गंवाने वाले लोगों को याद करते हैं। इस अन्याय को भुलाया नहीं जा सकता।' पाकिस्तान पर बरसे एंटनी ब्लिंकेनवहीं, यहां भारतीय दूतावास ने 26/11 हमलों की बरसी पर अपने परिसरों में एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें कई नेता शामिल हुए। इससे पहले अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने माना था कि पाकिस्‍तान तालिबान और हक्‍कानी नेटवर्क के आतंकियों को पाल रहा है। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान को अफगानिस्‍तान के बारे में वैश्विक समुदाय की नीतियों के हिसाब से चलना चाहिए। अमेरिकी विदेश मंत्री का बयान ऐसे समय पर आया जब पाकिस्‍तान के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की मांग तेज हो गई है।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3cV0TpC
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...