Tuesday 30 November 2021

https://ift.tt/36CAGd7

लीमा लैटिन अमेरिकी देश पेरू में एक भूमिगत मकबरे से 1200 साल पुरानी रहस्‍यमय ममी मिली है। इस ममी का पूरा शरीर रस्सियों से बंधा हुआ है और हाथों से चेहरे को ढंका गया है। यह ममी महिला या पुरुष की है, अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। इसे काजामारकिला पुरातात्विक स्‍थल से खुदाई में निकाला गया है। यह पुरास्‍थल राजधानी लीमा से कुछ किलोमीटर की दूरी पर है। शोधकर्ताओं के दल ने बताया कि यह ममी 1200 से 800 साल पुरानी है और इंका सभ्‍यता से पहले की है। यह सभ्‍यता पेरू के तट और पहाड़ों पर विकसित हुई थी। काजामारकिला पुरातात्विक स्‍थल पर खुदाई का नेतृत्‍व कैलिफोर्निया स्‍टेट यूनिवर्सिटी सान मार्कोस के पुरातत्‍वविद पीटर वान डालेन लूना कर रहे हैं। इस ममी की मुख्‍य विशेषता यह है कि इसका पूरा शरीर रस्सियों से बंधा हुआ है और चेहरे को हांथों से ढंका गया है। पत्‍थर के औजार, सेरामिक बर्तन भी मिले पीटर वान कहते हैं कि यह शरीर को बांधना स्‍थानीय अंत‍िम संस्‍कार के तरीके का एक हिस्‍सा हो सकता है। उन्‍होंने बताया कि यह ममी बनाया गया व्‍यक्ति इंका सभ्‍यता के उदय से 600 से 200 साल पहले अंदियान इलाके में रहता होगा जो आधुनिक पेरू है। वान ने कहा, 'रेडियोकॉर्बन डेटिंग और ज्‍यादा ठीक-ठीक जानकारी दे सकती है।' इस भूमिगत मकबरे के अंदर अंतिम संस्‍कार से जुड़ी अन्‍य चीजें भी बरामद हुई हैं। पुरातत्‍वविदों ने बताया कि पत्‍थर के औजार, सेरामिक बर्तन भी मिले हैं जिसके अंदर सब्जियों के अवशेष मिले हैं। इस टीम ने बताया कि यह इलाका कई जातियों वाला हो सकता है। पेरू में हजारों की तादाद में पुरातात्विक स्‍थल हैं जो इंका सभ्‍यता के पहले और बाद में विकसित हुई हैं। दक्षिण अमेरिका में एक समय में इंका सभ्‍यास के लोग सबसे ज्‍यादा होते थे। ये लोग इक्‍वाडोर, कोलंबिया, मध्‍य चिली और पेरू में पाए जाते थे। स्‍पेन के हमलावरों के हमले के बाद इंका सभ्‍यता का पतन हो गया।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3pg7UHh
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...