Wednesday, 24 November 2021

https://ift.tt/36CAGd7

बर्लिन जर्मनी की सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता ओलाफ शॉल्त्स ने बुधवार को कहा कि नई सरकार बनाने के लिए तीन दलों के बीच समझौता हो गया है और इसके साथ ही लंबे समय से चांसलर रहीं एंजेला मर्केल का युग समाप्त हो जाएगा। शॉल्त्स ने कहा कि नई सरकार बड़े प्रभावों की राजनीति की संभावना की तलाश करेगी। उन्होंने जोर दिया कि संप्रभु यूरोप का महत्व, फ्रांस के साथ मित्रता और अमेरिका के साथ साझेदारी जैसे मुद्दे सरकार की विदेश नीति के प्रमुख आधार होंगे तथा युद्ध के बाद की लंबी परंपरा जारी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि तीनों पार्टियों के सदस्य अगले 10 दिनों में समझौते पर अपनी सहमति दे देंगे। इससे पहले कहा गया था कि अगली सरकार बनाने के लिए बातचीत कर रहे तीनों दल बुधवार को गठबंधन समझौते को अंतिम रूप दे देंगे। इसके साथ ही लंबे समय से देश पर शासन कर रहीं चांसलर एंजेला मर्केल का दौर खत्म हो जाएगा। मौजूदा वित्त मंत्री तथा सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी नेता ओलाफ शॉल्त्स आने वाले दिनों में उनका स्थान ले सकते हैं। पहली बार होगा त्रिपक्षीय गठबंधनराष्ट्रीय चुनाव में 26 सितंबर को मामूली जीत के बाद से सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी, ग्रीन पार्टी और फ्री डेमोक्रेट्स के साथ बातचीत कर रही है। पर्यावरणवादी ग्रीन पार्टी और फ्री डेमोक्रेटिक पार्टी ने कहा कि समझौते का ब्योरा बुधवार दोपहर बाद पेश किया जाएगा। अभी तक देश की किसी राष्ट्रीय सरकार में त्रिपक्षीय गठबंधन को नहीं आजमाया गया है। अगर तीनों दलों के सदस्य समझौते को अंतिम रूप देते हैं तो यह देश की पारंपरिक बड़ी पार्टियों के मौजूदा महागठबंधन की जगह लेगा। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी मर्केल सरकार में जूनियर सहयोगी रही है। 2005 से जर्मनी की कमान मर्केल के हाथोंमर्केल पांचवें कार्यकाल के लिए होड़ में नहीं थीं। सोशल डेमोक्रेटिक नेता ओलाफ शॉल्त्स उनका स्थान ले सकते हैं। सरकार में शामिल होने वाली तीनों पार्टियों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि संसद छह दिसंबर से शुरू होने वाले सप्ताह में ओलाफ शॉल्त्स को चांसलर के रूप में चुन लेगी। उससे पहले समझौते को तीनों दलों के सदस्यों से अनुमोदन की आवश्यकता होगी। गठबंधन के लिए समझौते की खबर ऐस समय आई जब मर्केल ने संभवत: अपनी आखिरी कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। वित्त मंत्री शॉल्त्स ने 67 वर्षीय मर्केल को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया जो 2005 से जर्मनी का नेतृत्व कर रही हैं।


from World News in Hindi, दुनिया न्यूज़, International News Headlines in Hindi, दुनिया समाचार, दुनिया खबरें, विश्व समाचार | Navbharat Times https://ift.tt/3cPlRWA
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

https://ift.tt/36CAGd7

रियाद सऊदी अरब के नेतृत्‍व में गठबंधन सेना ने यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के एक शिविर को हवाई हमला करके तबाह कर दिया है। सऊदी...